The Lallantop

नॉनवेज खाने के साथ रील में शंकर भगवान दिख गए, व्लॉगर गिरफ्तार हो गया

वीडियो में एक युवक को खाने का वीडियो बनाते हुए दिखाया गया है. इसमें व्लॉग बनाने वाले ने प्रचार के लिए शहर के प्रसिद्ध शिव चौक पर स्थित मूर्ति के फुटेज का इस्तेमाल किया था.

Advertisement
post-main-image
अनस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है (PHOTO-X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 25 वर्षीय फूड व्लॉगर अनस अहमद को भगवान शिव की मूर्ति को अपनी एक रील में दिखाने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
  • कुछ राइट विंग संगठनों ने शिकायत दर्ज कराई क्योंकि व्लॉगर की वीडियो में भगवान शिव की मूर्ति दिखाई गई थी, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगा था।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और व्लॉगर ने विवादित वीडियो के लिए माफी भी मांगी है, जिससे मामले का हल निकलने की संभावना बनी है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से 25 साल के एक फूड व्लॉगर को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. व्लॉगर के खिलाफ कुछ राइट विंग संगठनों ने शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि उसने अपनी एक रील में नॉनवेज खाने के साथ भगवान शिव की मूर्ति भी दिखाई थी. पुलिस के मुताबिक अनस अहमद नाम के व्लॉगर के वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी. खासकर इस बात पर कि उसने अपनी वीडियो में भगवान शिव की मूर्ति का इस्तेमाल किया था. शिकायत करने वालों का कहना था कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

Advertisement
पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले पर जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर के खालापार थाने के स्टेशन हेड ऑफिसर (SHO) बबलू कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि इस मामले में BNSS के सेक्शन 170 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

अनस की ब्लॉग में क्या था?

आरोपी अनस एक फूड व्लॉगर है. वो खाने-पीने की चीजों पर वीडियो बनाता है. वीडियो में एक युवक को खाने का वीडियो बनाते हुए दिखाया गया है. इसमें ब्लॉग बनाने वाले ने प्रचार के लिए शहर के प्रसिद्ध शिव चौक पर स्थित मूर्ति के फुटेज का इस्तेमाल किया था. ये भगवान शिव की मूर्ति है और हिंदू संगठनों के विरोध का सबसे बड़ा कारण भी यही बताया गया है. इसके अलावा भी वीडियो में कई प्रमुख जगहों की फुटेज भी शामिल हैं.

Advertisement
व्लॉगर ने लोहों से माफी मांगी

वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. मामला बिगड़े न इसलिए इसका संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके की पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान की. आरोपी की पहचान अनस अहमद के रूप में हुआ जो लड्डावाला का रहने वाला है. पुलिस को पता चला कि वो कथित वीडियो जिस पर बवाल हुआ, वो शहर के एक रेस्टोरेंट में डिशेज को रिव्यू करते समय फिल्माया गया था. मामला बढ़ता गया तो अनस अहमद ने भी इस पर वीडियो बनाया. उसने ने बाद में दो वीडियो पोस्ट किए और विवादास्पद वीडियो के लिए शहरवासियों से माफी मांगी. 

वीडियो: राजधानी: कॉकरोच जनता पार्टी सच में 'आंदोलन' है या सिर्फ एक 'मीम'?

Advertisement
Advertisement