The Lallantop

दिल्ली के तुगलकाबाद में लगी भीषण आग, 3 लोग जिंदा जले, साड़ियों से बची कई की जान

Delhi के Tughlakabad में लगी आग में 3 लोगों की मौत हो गई. Fire Department ने मौके पर पहुंचकर 20 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया. दिल्ली के अलावा Noida Sector-50 के Overseas Apartment में भी आग लगी है.

Advertisement
post-main-image
तुगलकाबाद में आग लगने के बाद कई घर और गाड़ियां खाक हो गए (PHOTO-ITG)

देश की राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके की एक बिल्डिंग में आग लग गई. 12 जून की सुबह आग लगने की इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर डिपार्टमेंट (DFS) के कर्मचारियों ने पांच लोगों के रेस्क्यू किया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि 12 जून की भोर में अचानक एक रिहाईशी इमारत में आग लग गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग बहुत ज्यादा फैल गई. हादसे के समय लोग गहरी नींद में थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
साड़ियों का इस्तेमाल करके लोगों को निकाला

आज तक से जुड़े अंशुल के मुताबिक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जिनमें एक पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं. छह लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आग बिल्डिंग के बेसमेंट से शुरू होकर गाड़ियों तक पहुंची और इमारत की पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे की जानकारी फायर डिपार्टमेंट को दी गई जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ, उसके पहले स्थानीय लोग आग में फंसे लोगों के बचाने के लिए आगे आए. हादसे की एक चश्मदीद ने बताया है कि कैसे साड़ियों का इस्तेमाल करके बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा गया. चश्मदीद ने बताया,

‘रात के डेढ़-दो बजे हमलोग सो रहे थे, तभी भगदड़ बची. जब हमने देखा तो नीचे ग्राउंड फ्लोर पर 5-6 बाइकें जल रही थीं. ऊपर लोग फंसे हुए थे, और वो कूद रहे थे. उन्हें रोका गया कि कूदो मत. कुछ लोगों को साड़ियां बांध कर उतारा गया. कुछ लोगों को ग्रिल काटकर निकाला गया. कुछ लोगों को छत के जरिए निकाला गया. बिल्डिंग में कुल 23-24 लोग थे. 4 लोग काफी गंभीर रूप से घायल हैं.’

Advertisement
delhi fire
चश्मदीदों के मुताबिक लोगों को साड़ियां बांध के उतारा गया (PHOTO-ITG)

स्थानीय पुलिस का कहना है कि आग तेजी से फैली और पूरी बिल्डिंग धुंए के गुबार से भर गई. हादसे के वक्त लोग सो रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला.

दिल्ली के अलावा नोएडा की एक सोसायटी से भी आग लगने की खबर आई है. आज तक से जुड़े भूपेंद्र चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक 11 जून की देर रात नोएडा के सेक्टर 50 में बने ओवरसीज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के एक फ्लैट में आग लग गई. फ्लैट में कुछ लोग मौजूद थे. जानकारी पाकर फायर डिपार्टमेंट और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. हाइड्रोलिक मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से फ्लैट का दरवाजा काटकर अंदर गई और आग लगने की वजह से फंसे बुजुर्ग दंपत्ति को सुरक्षित बाहर निकाला.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: AC कमरों वाली सरकारें आग वाले हादसे रोकने में फेल

Advertisement

Advertisement