The Lallantop

फरीदाबाद में स्कॉर्पियो सवार युवक के पीछे पड़ा, टक्कर मारते हुए गाड़ी दीवार में घुसा दी

Faridabad SUV attack video: दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. एक आरोपी मोहम्मद तहसीम (धौज का रहने वाला) चोरी के मामले में वॉन्टेड था. उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम गई थी. इस बीच तहसीम अपने साथी के साथ SUV में भाग निकला.

Advertisement
post-main-image
कार में घटना के समय दो आरोपी सवार थे. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 1 जुलाई को हरियाणा के सिरोही गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े के दौरान मोहम्मद तहसीम ने अपनी SUV स्कॉर्पियो से एक व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
  • पुलिस को दो पक्षों से शिकायतें मिलीं, जिसमें एक हत्या के प्रयास का मामला और दूसरे लड़ाई- झगड़े का मामला दर्ज किया गया, आरोपी तहसीम चोरी के मामले में वॉन्टेड था।
  • पुलिस ने मामले में सात नामजद व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और तहसीम की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी रखी है।

झगड़ा हिंसा में बदल जाए तो गुस्साए लोग हाथ चलाते हैं और हथियार भी. लेकिन हरियाणा में कुछ ‘SUV किंग’ सीधा कार चलाते हैं. उस शख्स पर जिससे झगड़ा हो जाता है. वो SUV स्कॉर्पियो हो तो बात ही क्या. ईगो सातवें आसमान पर होती है. वो हर्ट हो गई तो बंदा गाड़ी चाकू की तरह घुसा देगा. फरीदाबाद की एक घटना देखेंगे तो यकीन हो जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना एक जुलाई को सिरोही गांव में हुई. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यहां दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. एक आरोपी मोहम्मद तहसीम (धौज का रहने वाला) चोरी के मामले में वॉन्टेड था. उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम गई थी. इस बीच तहसीम अपने साथी के साथ SUV में भाग निकला.

जांचकर्ताओं ने बताया कि तहसीम भाग कर सिरोही आया और एक शख्स पर अपनी लोकेशन की जानकारी देने का आरोप लगाया. कुछ ही देर में वहां दो गुटों की एंट्री हो गई. घटना के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक काले रंग की SUV खेत में कुछ लोगों के पीछे भाग रही है. वे सभी जान बचाने के लिए तितर-बितर होते हैं. गाड़ी चला रहा शख्स उनमें से एक के पीछे लग जाता है. उसे टक्कर मारते हुए गाड़ी दीवार में घुसा देता है. टक्कर से दीवार को काफी नुकसान पहुंचता है.

Advertisement

टक्कर के बाद एक शख्स कार से भागने की कोशिश करता है. मगर भीड़ उसे पकड़ लेती हैं. एक अन्य वीडियो भी सामने आया है. जिसमें कुछ लोग डंडों से SUV पर वार कर रहे हैं. शीशे तोड़ रहे हैं. पत्थर फेंक रहे हैं.

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज की FIR

इंडिया टुडे से जुड़े सचिन गौड़ से बात करते हुए फरीदाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया,

“ये घटना 1 जुलाई है. घटनाक्रम के संबंध में हमें दो पक्षों से शिकायत मिली है. एक पक्ष धौज का निवासी है और एक पक्ष सिरोही गांव का. सिरोही पक्ष से जो शिकयात मिली है, उसमें हमने हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है. धौज के पक्ष की तरफ से हमने लड़ाई झगड़ों की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया. स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जा में ले लिया है.”

Advertisement

पुलिस ने बताया कि सिरोही गांव के रहने वाले पीड़ित के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप लगाया है कि स्कॉर्पियो चालाक तहसीम अपने कुछ साथियों के साथ आया और उसके भाई पर गाड़ी चढ़ा दी.

ये भी पढ़ें: MP-राजस्थान में सरपंचों ने कई बच्चों को गुजरात में बेचा, भीख में भी कमीशन खा गए

दूसरी शिकायत धौज से मिली है, जिसे वसीम ने लिखवाया है. शिकायतकर्ता ने बताया कि सिरोही का रहने वाला शहबाज उसके भाई को गाली दे रहा था. जब उसने मना किया तो डंडा मारा. जिसके बाद उसने भतीजों को और भाइयों को बुलाया. तब वे स्कॉर्पियो लेकर आए. उनका आपस में झगड़ा हो गया.

पुलिस ने सात नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी तहसीम अभी फरार है. उसकी तलाश जारी है.

वीडियो: चंबल के डकैत जगन गुर्जर की अजमेर जेल में हत्या, पत्नी ने किसकी हत्या की धमकी दी?

Advertisement