The Lallantop

अमेरिका में एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या कर भारत भाग आया युवक, यहां पहले से FIR दर्ज है

Software engineer murders ex girlfriend in America: अमेरिका में तेलुगु महिला निकिता गोडिशाला की हत्या कर दी गई थी. आरोप लगा कि उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने चाकू से उसका मर्डर किया. वारदात के बाद वह भारत भाग आया.

Advertisement
post-main-image
बताया गया कि आरोपी और मृतक के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद चल रहा था. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका में 27 वर्षीय तेलुगु महिला निकिता गोडिशाला की हत्या के आरोप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्जुन शर्मा को आगरा से गिरफ्तार किया गया है और उसके अमेरिका में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  • अर्जुन शर्मा पर आरोप है कि उसने मैरीलैंड के हॉवर्ड काउंटी में 31 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 के बीच अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर 27 बार चाकू से हमला कर हत्या की, इसके बाद वह भारत भाग गया था।
  • पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तारि कर अर्जुन शर्मा को अदालत में पेश किया है और अब आरोपी के प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर उसे अमेरिका भेजा जाएगा।

अमेरिका में 27 वर्षीय तेलुगु महिला की हत्या के मामले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि निकिता गोडिशाला का मर्डर करने के बाद अर्जुन भारत भाग आया था. उसे आगरा से अरेस्ट कर लिया गया है. पुलिस अब उसके अमेरिका में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करेगी.  

Advertisement

प्रत्यर्पण एक कानूनी प्रक्रिया है. इसके तहत कोई देश अपने यहां मौजूद ऐसे आरोपी को दूसरे देश को सौंप सकता है, जहां उसपर अपराध करने का आरोप हो. या उसे सजा सुनाई गई हो.

हैदराबाद में भी मामला दर्ज

आरोप है कि अर्जुन ने मैरीलैंड के हॉवर्ड काउंटी में वारदात को अंजाम दिया. इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड निकिता पर 27 बार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. अमेरिकी पुलिस ने बताया कि उसने 31 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 के बीच किसी दिन इस घटना को अंजाम दिया, फिर भारत आ गया.

Advertisement

मृतक के पिता का आरोप है कि निकिता और अर्जुन के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. इस विवाद को भी अब हत्या की वजह से जोड़ा जा रहा है. हालांकि, आगे मामले की जांच चल रही है. 

अर्जुन शर्मा की तलाश हैदराबाद पुलिस भी कर रही थी. वह हैदराबाद के लल्लागुड़ा थाने में दर्ज एक एफआईआर में भी संदिग्ध था. जब अर्जुन की लोकेशन आगरा में मिली तो हैदराबाद पुलिस ने आगरा के डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से संपर्क किया.

गैर जमानती वारंट किया गया जारी

पुलिस ने अमेरिकी अधिकारियों की ओर से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की. कहरई स्थित शंकर ग्रीन अपार्टमेंट में दबिश देकर अर्जुन को उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. मामले की सुनवाई अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिमेष भास्कर मणि त्रिपाठी की अदालत में हुई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ ने कई भारतीयों को चीन की तरफ फंसा दिया, सरकार ने बड़ी जानकारी दी

कोर्ट को बताया गया कि अर्जुन शर्मा के खिलाफ अमेरिका में गैर-जमानती वारंट जारी है. आरोपी को भारत से वापस भेजने का अनुरोध भी किया गया है. कोर्ट ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में रखने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है. अब अर्जुन शर्मा को अमेरिका भेजने के लिए प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.  

वीडियो: यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या

Advertisement