The Lallantop

यूपी में 10% बढ़ा बिजली का बिल, योगी सरकार का फैसला

Uttar Pradesh में Electricity महंगी हो गई है. बिजली कटौती से पहले से परेशान लोगों को अब बढ़े बिल का भी बोझ झेलना होगा. बढ़ा हुआ बिल जून महीने के बिल के साथ आएगा.

Advertisement
post-main-image
यूपी में बिजली के दाम बढ़ा दिए गए हैं. (PHOTO-Magnific)
author-image
संतोष शर्मा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार ने बिजली महंगी कर दी है. बिजली के बिल में 10% का इजाफा कर दिया गया है. बढ़ा हुआ बिल ‘फ्यूल सरचार्ज’ (Fuel and Power Purchase Adjustment Surharge - FPPAS)  के नाम पर लिया जाएगा. अतिरिक्त शुल्क यानी बढ़ा हुआ बिल जून महीने के बिल के साथ आएगा. 'फ्यूल सरचार्ज' यानी ‘ईंधन अधिभार’ वो चार्ज है जो बिजली कंपनियों को कोयला, गैस और बिजली ट्रांसमिशन की बढ़ती लागत की भरपाई करने में मदद करता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हाल के दिनों में सभी चीजों के दाम बढ़े हैं. लिहाजा, यूपी के पावर कॉर्पोरेशन ने भी दाम बढ़ा दिए हैं. आम जनता पहले से ही बिजली की कटौती से परेशान है. कई जगहों पर धरना-प्रदर्शन भी हुए. बिजली की कटौती से हर वर्ग को दिक्कत हुई. चाहे वो फैक्ट्री हो या घर, हर जगह बिजली का इस्तेमाल होता है. तो पहले से ही बिजली कटौती झेल रही जनता की जेब पर बढ़े बिल का बोझ बढ़ेगा.

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जो आदेश जारी किया है, उसके मुताबिक 10 फीसदी बढ़े हुए दाम आने वाले बिलिंग साइकल में जुड़कर आएंगे. आदेश के मुताबिक मार्च 2026 की बढ़ोतरी जून 2026 के महीने में जारी होने वाले बिल में दिखाई देगी. लोगों का बढ़ा हुआ 10 फीसदी शुल्क अपने रेगुलर बिल के इतर 'फ्यूल सरचार्ज' के तौर पर चुकाना होगा.

Advertisement

बिजली इस्तेमाल करने वाले कंज्यूमर्स के कई ग्रुप्स ने इस 10 फीसदी की बढ़ोतरी पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि लोग पहले से ही पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़े हुए दामों से परेशान हैं. कई लोगों ने इस बढ़ोतरी की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए हैं. लोगों ने कई जिलों में बिजली सप्लाई में दिक्कतें और कटौती को लेकर मिलने वाली लगातार शिकायतों का हवाला दिया है.

up electricity bill increase
यूपी पावर कॉर्पोरेशन का आदेश. (ITG)

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने इस फैसले का बचाव किया है. कॉर्पोरेशन का कहना है कि यह सरचार्ज नियमों और प्रावधानों के अनुसार ही लगाया जा रहा है. बढ़ोतरी का एक ही मकसद है कि बिजली सप्लाई में आने वाले खर्चों की भरपाई की जा सके और सप्लाई स्थिर बनी रहे.

वीडियो: कंगना के घर का बिजली बिल 'एक लाख रुपये', बिजली विभाग ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement