The Lallantop

खालिस्तानियों से निपटने में भारत का साथ देंगे? ट्रंप PM मोदी के सामने इस सवाल से कन्नी काट गए

Donald Trump on Khalistan India: PM नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं. उन्होंने US प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान ट्रंप से अमेरिका में चलने वाली एंटी-इंडिया एक्टिविटी और भारत के खिलाफ उठने वाली आवाज़ को लेकर सवाल पूछा गया, जिसपर उन्होंने जवाब नहीं दिया. पता है बोले क्या ट्रंप?

Advertisement
post-main-image
व्हाइट हाउस में PM नरेंद्र मोदी के साथ US प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप. (PMO via PTI)

अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप से एंटी-इंडिया एक्टिविटी को लेकर सवाल पूछा गया तो ट्रंप ने जवाब नहीं दिया. रिपोर्टर के ‘एसेंट’ (उच्चारण) का हवाला देकर वो सवाल को टाल गए. व्हाइट हाउस में डॉनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक साझा कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान एक रिपोर्टर ने ट्रंप से पूछा कि क्या अमेरिका में भारत के खिलाफ उठने वाली आवाज़ रहनी चाहिए. रिपोर्टर ने 2008 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का 'स्वागत' किया. मगर ट्रंप रिपोर्टर के एंटी-इंडिया वाले सवाल का जवाब देने से बचते नज़र आए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोर्टर ने अपने सवाल को फिर दोहराया, लेकिन डॉनल्ड ट्रंप ने उसे बीच में ही टोक दिया. ट्रंप ने कहा कि वो रिपोर्टर का कहा गया एक भी शब्द नहीं समझ पा रहे हैं. यह ‘एसेंट’ (उच्चारण) की वजह से है, जो मेरे लिए समझना थोड़ा मुश्किल है.

इसके बाद एक और रिपोर्टर ने ट्रंप से पूछा कि अमेरिका खालिस्तानी आतंकियों से निपटने में भारत का किस तरह सहयोग करेगा. इस बार इशारा गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ था, जिसके खिलाफ भारत में 100 से भी ज्यादा केस दर्ज हैं.

Advertisement

इसी सवाल में रिपोर्टर ने यह भी जोड़ा कि जो बाइडेन शासन में भारतीय एजेंसियों के खिलाफ कई आरोप लगाए गए. क्या आप तुलसी गबार्ड, डायरेक्टर ऑफ इंटेलिजेंस (DNI) के साथ मिलकर इस मामले को दोबारा देखेंगे? ट्रंप ने इसका भी सीधा जवाब नहीं दिया.

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि बाइडेन प्रशासन के साथ भारत के 'बहुत अच्छे रिश्ते' नहीं थे. इसका कारण उन्होंने भारत को तेल और गैस बेचने से इनकार करना बताया. तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि वो एक 'बहुत हिंसक व्यक्ति' को तुरंत भारत को सौंपने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम अपराध रोकने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेंगे. यह भारत के लिए भी अच्छा है. इस तरह के संबंध हम दोनों के लिए बेहद अहम हैं.

यह पहला मामला नहीं है जब ट्रंप एसेंट का हवाला देकर जवाब देने से बचते नज़र आए. बीते हफ्ते ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इज़रायली PM बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था. एक अफगान महिला रिपोर्टर ने उनसे तालिबान पर सवाल किया. तब ट्रंप ने कहा कि (रिपोर्टर की) आवाज़ बहुत अच्छी है और एसेंट भी खूबसूरत है. सिर्फ एक दिक्कत यह है कि आप जो कह रहीं है, मैं उसका एक भी शब्द नहीं समझ पा रहा हूं.

Advertisement

वीडियो: 26/11 Attack: अमेरिका ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को दी मंजूरी, क्या बोले डॉनल्ड ट्रंप?

Advertisement