यूट्यूबर ध्रुव राठी बेंगलुरू में होने वाले एंटी-स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन (SIR) विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. वे भारत आ चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर ये जानकारी दी है. बताया कि 8 अक्टूबर को फ्रीडम पार्क में वह आएंगे. 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले प्रोटेस्ट के लिए भी उन्होंने मैसेज छोड़ा है.
ध्रुव राठी भारत में, अभिजीत दिपके के साथ वीडियो बनाकर क्या बोले?
Dhruv Rathee joins Anti-SIR Protest: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने एक वीडियो साझा कर जानकारी दी है कि वे एंटी-SIR विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले प्रोटेस्ट के लिए भी उन्होंने मैसेज छोड़ा है.

बुधवार, 7 अक्टूबर को ध्रुव राठी के एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया. कैप्शन में लिखा- ‘Gyanesh, it’s done bro.' क्लिप की शुरुआत कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दिपके के साथ होती है. वे कहते हैं, “मैं कल के प्रदर्शन के लिए बेंगलुरु में हूं. लेकिन उससे पहले मेरे पास आपके लिए एक सरप्राइज है.”
तभी कुर्सी घूमती है और ध्रुव राठी नजर आते हैं. वे कहते हैं,
“नमस्कार दोस्तो, ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है. कल 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में मिलते हैं. फ्रीडम पार्क में. और जो लोग दिल्ली में रह रहे हो 10 अक्टूबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर आना मत भूलना.”
वीडियो में ध्रुव राठी के अलावा और भी कई लोग दिख रहे हैं. इनमें मोदी सरकार के कटु आलोचक और जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल हैं. ध्रुव की बात खत्म होते ही प्रकाश उठकर कहते हैं,
"आली रे आली… ज्ञानू आता तुझी बारी आली."
एक्टर प्रकाश राज ने बुधवार को एक वीडियो साझा कर प्रोटेस्ट में ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने की अपील की थी. ये भी बताया था कि प्रदर्शन में उनके साथ एक स्पेशल गेस्ट भी जुड़ेंगे. कुछ घंटों बाद उन्होंने एक अन्य वीडियो जारी किया. और बताया कि ध्रुव राठी ही वो सरप्राइज गेस्ट हैं, जो विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें: केमिकल रिएक्शन को कंट्रोल करने वाले वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री का नोबेल मिलेगा
एक्टर ने ये भी बताया कि फ्रीडम पार्क में कई अन्य लोग भी आएंगे. इसमें युवा कार्यकर्ता नेहा बोरा के अलावा कई युवा संगठन शामिल हैं. उनके साथ ही सिविल सोसाइटी और कर्नाटक के अलग-अलग जिलों से कथित SIR पीड़ित भी पार्क में होंगे.
गुरुवार, 8 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में ये प्रोटेस्ट होगा. CJP बड़े पैमाने पर 'चप्पल विरोध प्रदर्शन' और 'जनता ट्रिब्यूनल' का आयोजन कर रही है.
वीडियो: Rajpal Yadav के पैसे भी ‘अता पता लापता’, CJI ने क्यों कहा ‘अच्छी फिल्म बनाओ’?













