The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • delhi ncr weather rainfall alert dust storm imd warning up uttarakhand

दिल्ली-पंजाब-यूपी से राजस्थान तक बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान

Rainfall Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के लिए आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. 28 अप्रैल की सुबह मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए भी येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

Advertisement
pic
28 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 10:08 AM IST)
rainfall alert
IMD ने चार राज्यों में आंधी-तूफ़ान और बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

देश के कई शहरों में भीषण गर्मी के बीच बारिश दस्तक देने वाली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के लिए आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. 28 अप्रैल की सुबह मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए भी येलो अलर्ट जारी कर दिया है. हल्की बारिश की उम्मीद जताई है. 

IMD ने सुबह बताया कि अगले 2 घंटों में दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली कड़कने की संभावना है. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. एक रात पहले 27 अप्रैल को दिल्ली के नजफगढ़, द्वारका, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट सहित गुरुग्राम, बहादुरगढ़ और मानेसर में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई. नोएडा और गाजियाबाद में भी धुल भरी आंधी आई थी. इस दौरान हवा की रफ्तार 40-60 किमी प्रति घंटा तक रही थी.

4 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा के लिए अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश के शामली, बागपत, मोदीनगर, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ जैसे जिलों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, हरियाणा के कैथल, असंध, झज्जर और पलवल जिले में मौसम खराब हो सकता है. राजस्थान में भी भिवाड़ी, भरतपुर और धौलपुर में धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

इसके इतर उत्तराखंड में 28 और 29 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना है. बताया गया कि हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा हो सकती है.

किन राज्यों में होगी बर्फ़बारी?

पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 अप्रैल तक और हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल के बीच मध्यम बारिश हो सकती है. 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में और 28-29 अप्रैल को हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फ़बारी की भी उम्मीद जताई गई है. इस अलर्ट में सबसे ज्यादा आंधी-तूफान के संकेत पंजाब और हरियाणा के लिए दिए गए हैं. वहीं, पूर्वोत्तर में सिक्किम, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में पूरे हफ्ते बारिश की संभावना जताई गई है. 

वीडियो: IMD ने ऐसा क्यों कहा कि ठंड बढ़ने वाली है, तो शराब का सेवन न करें?

Advertisement

Advertisement

()