The Lallantop

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने पत्नी की हत्या की, बर्थडे पर बीच सड़क गोली मारी

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष भाटी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. मनीष और उसकी पत्नी दोनों 13 जुलाई को तड़के बाहर जा रहे थे. लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पास दोनों के बीच बहस हुई. इस दौरान मनीष ने पत्नी को गोली मार दी.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष भाटी ने 13 जुलाई को पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुर इलाके में अपनी पत्नी प्रियंका को गोली मारकर हत्या कर दी, और घटना के बाद वह फरार हो गया।
  • मनीष भाटी और प्रियंका की शादी को तीन साल हो चुके थे, और दोनों के बीच दहेज की मांग और घरेलू झगड़ों जैसे विवाद रहते थे, जो इस घटना की पृष्ठभूमि हैं।
  • पुलिस मनीष भाटी की तलाश कर रही है, कई टीमें गठित की गई हैं तथा दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी जांच की जा सके।

दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने 13 जुलाई को कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. ये मामला पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुर इलाके का है. कांस्टेबल ने पत्नी के जन्मदिन वाले दिन ही कथित तौर पर बीच सड़क उसकी हत्या कर दी. आरोपी मनीष भाटी दिल्ली पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्कवॉड में तैनात था. 

Advertisement

बीच सड़क पर हुआ झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, भाटी ने कथित तौर पर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल (LBS) के पास सड़क के बीचोबीच अपनी पत्नी प्रियंका को गोली मार दी. ये घटना तड़के करीब 3 बजे की है. गोली मारने के बाद भाटी मौके से फरार हो गया. 

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मनीष भाटी और प्रियंका की शादी को तीन साल हुए थे. दोनों विनोद नगर में रहते थे. उनके घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि दोनों रात के करीब दो बजे स्कूटी पर घर से निकले थे. लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पास पहुंचने पर उनका झगड़ा हो गया. एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया,

भाटी ने बाइक सड़क पर रोकी और उसकी पत्नी प्रियंका नीचे उतर गई. इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई. इस बहस में प्रियंका काफी गुस्से में दिख रही थी. इसके बाद भाटी ने बंदूक निकाली और प्रियंका को गोली मार दी. गोली मारने के बाद भाटी मौके से फरार हो गया.

ऑटो चालक ने अस्पताल में भर्ती कराया

Advertisement

सड़क पर खून से लथपथ पड़ी प्रियंका पर वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक की नजर पड़ी. ऑटो चालक उसे LBS अस्पताल ले गया. वहां डॉक्टर्स ने उसको मृत घोषित कर दिया. दिल्ली पुलिस मनीष भाटी की तलाश कर रही है. उसे ढूंढने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. उसकी स्कूटी के रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी ट्रैक किया जा रहा है.

पत्नी के परिवारवालों ने दहेज मांगने का लगाया आरोप

पुलिस ने इस मामले में कपल के पड़ोसियों से पूछताछ की है. उन्होंने बताया कि दोनों अक्सर झगड़ते रहते थे. पड़ोसियों का दावा है कि 12 जुलाई की रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 

अब हम दोनों के परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि उनके बीच की समस्या के बारे में पता चल सके.

ये भी पढ़ें - ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को पुलिस के ASI ने गोली क्यों मारी?

प्रियंका अशोक विहार के प्रोविडेंस स्कूल में टीचर थीं. उनके परिवार का आरोप है कि मनीष भाटी और उसके परिवार ने दहेज की मांग की थी. उन्होंने बताया कि साल 2024 में उनका इसको लेकर भाटी के परिवार से झगड़ा भी हुआ था. प्रियंका के परिवार वालों ने आगे बताया कि झगड़े के बाद से प्रियंका आठ महीने तक अपने भाई के साथ रही थी.

वीडियो: दिल्ली पुलिस ने ‘सॉरी दीदी’ वाले यूट्यूबर को क्यों दबोच लिया?

Advertisement