The Lallantop

'तुम धंधेवाली हो, मेरे पति के... ', दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों से इतना घटिया बोला, सुनकर शर्म आ जाए

North-East Girls Racial Abuse: घटना का वीडियो वायरल है. इसमें दिखता है कि कपल ने कथित तौर पर तीन लड़कियों के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की. ऐसी-ऐसी बातें बोलीं, जिन्हें एक सभ्य समाज में कोई बोल नहीं सकता.

Advertisement
post-main-image
आरोपी हर्ष सिंह (बाएं) के वकील गौरव (दाएं) ने नस्लीय टिप्पणी से इनकार किया. (ITG)
author-image
आशुतोष कुमार

North-East Girls Racial Abuse in Delhi: दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली तीन लड़कियों पर कथित नस्लीय टिप्पणी करने के आरोपी कपल ने अपने बर्ताव पर खेद जताया है. मामले में आरोपी हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन के वकील गौरव ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जब दोनों पक्षों में बहस हुई, तो उनके ही क्लाइंट ने पुलिस को बुलाया था और उनके खिलाफ ही केस दर्ज हो गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें दिखता है कि कपल ने कथित तौर पर तीन लड़कियों के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की. आजतक से जुड़े आशुतोष कुमार से बात करते हुए एडवोकेट गौरव ने दावा किया कि लड़कियों ने उनके क्लाइंट को भी जातिसूचक बातें बोलीं.

गौरव ने यह भी कहा कि पुलिस की मौजूदगी में लड़कियों ने चुपके से घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. उन्होंने आगे कहा,

Advertisement

"यह नस्लीय भेदभाव का मामला नहीं है. यह पड़ोसियों के बीच हुई नोंक-झोंक का मामला है. दोनों पक्ष एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और घटना से एक दिन पहले उनकी अच्छी बातचीत हुई थी और घटना के बाद भी बातचीत हुई. शिकायतकर्ता (पीड़ित लड़कियां) ने यह भी माना है कि अगर हर्ष ने पुलिस को नहीं बुलाया होता, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की होती."

एडवोकेट गौरव दावा करते हैं,

"हमारे क्लाइंट के खिलाफ कई जातिवादी बातें की गईं. हमारे क्लाइंट ने कही गई बातों का कोई वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया. हालांकि, जब हमारे क्लाइंट ने PCR कॉल से पुलिस को बुलाया और जब यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ, तो चुपके से एक वीडियो बनाया गया. वीडियो बनाने में दूसरे पक्ष ने अपनी पहचान छिपाई, जबकि हमारे क्लाइंट की पहचान उजागर की. आप देखेंगे कि वीडियो में कई कट हैं, यह पूरा वीडियो नहीं है. हालांकि, हम ये दावा नहीं करते हैं कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है. लेकिन सच तो यह है कि इसमें पूरा पक्ष नहीं दिखाया गया कि वीडियो से पहले क्या हुआ, वीडियो के बाद क्या हुआ."

Advertisement

उन्होंने कहा कि उनके क्लाइंट अपनी बातों के लिए खेद जताते हैं. उन्होंने पहले कभी ऐसा व्यवहार नहीं किया है. वकील के मुताबिक, उनके क्लाइंट और कानून का पालन करने वाले इंसान हैं.

एडवोकेट गौरव ने माना कि उनके क्लाइंट ने भेदभाव की बातें बोली हैं, लेकिन उनकी ऐसी मंशा नहीं थी. उन्होंने बताया,

"जो शब्द मेरे क्लाइंट ने बोले, वही चीज दूसरी पार्टी (लड़कियों) ने भी बोली है... हमारे क्लाइंट को पहले उकसाया गया, फिर जब उन्होंने जवाब दिया, तो उसका एक वीडियो बनाया गया और वायरल कर दिया गया. क्योंकि दूसरी पार्टी को शायद हिंदी अच्छी तरह से नहीं आती, वे नॉर्थ-ईस्ट राज्य से हैं. इसलिए उन्होंने वीडियो से पहले जो कुछ भी कहा, वो मीडिया के सामने नहीं है. मेरे क्लाइंट को साइबर बुलिंग, धमकियां और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है."

गौरव ने कहा कि वे कोर्ट के सामने पूरा केस पेश करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उन लोगों के खिलाफ मानहानि का केस करने की सोच रहें हैं, जिन्होंने साइबर बुलिंग की और उनके क्लाइंट खासकर एक महिला की पहचान उजागर की.

AC को लेकर छिड़ा विवाद

यह घटना 20 फरवरी को साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में एक किराए के फ्लैट पर हुई. आरोपी कपल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पीड़ित लड़कियों के मुताबिक, झगड़ा दोपहर करीब 3.30 बजे शुरू हुआ जब उन्होंने अपने चौथे फ्लोर के फ्लैट में एयर कंडीशनर (AC) लगाने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया. ड्रिलिंग के दौरान कुछ धूल और मलबा नीचे वाले फ्लैट की बालकनी पर गिर गया. पड़ोसी हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन ने इस पर एतराज जताया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने दावा किया कि उन्होंने तुरंत माफी मांगी और बताया कि यह जानबूझकर नहीं किया गया था. पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद कपल ने उन्हें गालियां दीं. लड़कियों ने बताया कि कपल ने उन्हें मसाज पार्लर में काम करने वाली और 500 रुपये में किसी के साथ सो जाने वाली कहा.

पीड़िता ने दावा करते हुए कहा,

"जब मैंने उनसे पूछा कि वह ऐसा क्यों कह रहे हैं, तो उनकी पत्नी ने मुझसे उनके साथ सोने के लिए कहा."

वायरल वीडियो में रूबी कथित तौर पर कहती सुनाई दे सकती हैं, "मेरे पति के साथ सोने की कोशिश करो और देखो कि उनमें कितनी ताकत है."

conrad sangma
सीएम कोनराड के संगमा का पोस्ट. (X @SangmaConrad)

इस मामले में मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट लोगों के खिलाफ भेदभाव तुरंत खत्म होना चाहिए.

वीडियो: यूपी के बदायूं में 3 मुस्लिमों की पिटाई करने वाले के साथ क्या हुआ?

Advertisement