The Lallantop

शादी के बाद सरकारी टीचर ने जान दे दी, वीडियो में कहा- 'सॉरी मां, अब सहा नहीं जाता'

Dehradun में एक सरकारी महिला टीचर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पीड़ित परिवार ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है. उनकी शिकायत पर पुलिस ने ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
देहरादून में एक महिला ने शादी के 8 महिने बाद आत्महत्या कर ली! (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तराखंड के देहरादून में सरकारी महिला टीचर सृष्टि कंडारी ने शादी के आठ महीने बाद आत्महत्या कर दी और इस घटना से पहले एक वीडियो भी बनाया था जिसमें उन्होंने परेशानियों का जिक्र किया।
  • सृष्टि के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से दहेज और अन्य कारणों से सृष्टि को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ी।
  • परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम एवं फॉरेंसिक रिपोर्टों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
author-image
सागर शर्मा

उत्तराखंड के देहरादून में एक सरकारी महिला टीचर ने शादी के 8 महीने बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. ये कदम उठाने से पहले महिला ने एक वीडियो भी बनाया. वहीं उसके परिजनों ने पति, सास और ननद पर ‘हत्या’ का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. केस की सभी एंगल से जांच की जा रही है.

Advertisement
सरकारी टीचर ने वीडियो बनाकर सुसाइड किया

घटना डोईवाला इलाके में हुई. मृतक महिला का नाम सृष्टि कंडारी है. वो एक सरकारी टीचर थीं. सृष्टि ने वीडियो में अपनी मां को ‘सॉरी’ कहा. उन्होंने बताया कि वो पिछले 6 महीने से 'सह' रही हैं, अब नहीं सहा जा रहा है.

इंडिया टुडे से जुड़े सागर शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर, 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ रतूड़ी से हुई थी. सौरभ भी सरकारी कर्मचारी हैं. सृष्टि की मां सीमा कंडारी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज और अन्य बातों को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. उन्हें ‘मनहूस’ कहकर अपमानित किया जाता था. यहां तक कि परिवार में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के लिए उन्हें ही जिम्मेदार बताया जाता था.

Advertisement

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 और 29 जुलाई को सृष्टि से फोन पर कांटैक्ट नहीं हो पाया. इसके बाद उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को बेटी के ससुराल भेजा. वहां से उन्हें पता चला कि सृष्टि की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

इसके बाद जब परिवार देहरादून पहुंचा, तो उन्हें पता चला कि सृष्टि की मौत हो चुकी है. मां का यह भी आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी की मौत की सूचना तक नहीं दी. जब उन्होंने इसका कारण पूछा, तो जवाब मिला कि वे इतने व्यस्त थे कि उन्हें फोन नहीं कर पाए. पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब आत्महत्या का मामला था, तो उन्हें फौरन सूचना क्यों नहीं दी गई.

मानसिक प्रताड़ना का आरोप

सीमा कंडारी ने बताया कि तीन दिन पहले ही सृष्टि के ससुर की हार्ट अटैक से मौत हुई थी. उनका आरोप है कि इसके बाद किसी ‘पंडित की सलाह पर ससुराल वालों ने यह मान लिया कि सृष्टि के घर आने के बाद से ही ऐसे हादसे हो रहे’ हैं. तभी से सृष्टि को लगातार ‘मनहूस’ कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था.

Advertisement

सीमा के मुताबिक इस सबकी वजह से ही उनकी बेटी का मानसिक दबाव और बढ़ गया. परिवार की शिकायत पर डोईवाला पुलिस ने मृतका के पति सौरभ रतूड़ी, सास परवीना देवी और ननद चारू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. देहरादून CO वंदना ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक और अन्य सबूतों के आधार कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: बांकीपुर उपचुनाव में बढ़ा सियासी तनाव, प्रशांत किशोर ने पुलिस पर उठाए सवाल

Advertisement