The Lallantop

देहरादून में मर्सिडीज से मजदूरों को कुचलकर मारने का आरोपी पकड़ा गया, नाम, काम सब पता चला

पुलिस ने आरोपी को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है और दिल्ली में नौकरी करता था.

Advertisement
post-main-image
12 मार्च को वंश अपने भांजे के साथ अपने जीजा जतिन प्रसाद वर्मा की मर्सिडीज कार लेकर घूमने निकला था. (फोटो- इंडिया टुडे)

उत्तराखंड के देहरादून में 12 मार्च की रात को हुई हिट एंड रन की घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कार सवार आरोपी ने एक स्कूटी को टक्कर मारी थी, जिसके बाद कार अनियंत्रित हुई, और सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचलती चली गई. इस घटना में यूपी के चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि अब वे खतरे से बाहर हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अंकित शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आरोपी वंश कत्याल को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस पूछताछ में वंश ने बताया कि वो मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है और दिल्ली में नौकरी करता था. हाल ही में उसने नौकरी छोड़ दी थी और देहरादून आकर रह रहा था.

Advertisement

12 मार्च को वंश अपने भांजे के साथ अपने जीजा जतिन प्रसाद वर्मा की मर्सिडीज कार लेकर घूमने निकला था. रिपोर्ट के मुताबिक जब वो राजपुर से लौट रहा था, तभी अचानक दो स्कूटियां सामने आ गईं. इनमें से एक स्कूटी के पिछले हिस्से से कार टकरा गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे चार लोगों को टक्कर मार दी.

हादसे के बाद वंश ने कार को सहस्त्रधारा इलाके में छोड़ दिया और अपने परिचित मोहित मलिक से स्कूटी लेकर अपने भांजे को घर छोड़ने चला गया. पुलिस ने वंश कत्याल के खिलाफ BNS की धारा 105, 125, 281, 324 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया. 

SSP देहरादून अजय सिंह ने मामले को लेकर 13 मार्च को बताया,

Advertisement

“पुलिस ने CCTV फुटेज और NPR कैमरों की मदद से 11 संदिग्ध वाहनों की पहचान की थी. इनमें से एक सिल्वर ग्रे मर्सिडीज (नंबर CH-01-CN-0665) पर डेंट के निशान पाए गए. जांच में पता चला कि ये कार हरबीर ऑटोमोबाइल्स, चंडीगढ़ द्वारा पंजीकृत थी और बाद में दिल्ली के विन्नी ऑटोहब को बेची गई थी. इसके बाद कार दिल्ली कार मॉल एजेंसी से लखनऊ निवासी जतिन प्रसाद वर्मा ने खरीदी थी, जो वर्तमान में देहरादून के जाखन इलाके में रहते हैं.”

अजय सिंह ने आगे बताया कि जांच चल रही है. इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में मारे गए सभी मजदूर अयोध्या के रहने वाले थे. एक मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि ये लोग एक ही गांव के थे और देहरादून में मजदूरी करने आए थे.

वीडियो: आगरा में हिट एंड रन, ट्रक ने 1 किलोमीटर तक बाइक को घसीटा

Advertisement