The Lallantop

CJP Protest: संसद भवन के पास बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, भारी बवाल

CJP Protest: जंतर-मंतर से निकले प्रदर्शनकारियों के जुटान का दायरा शास्त्री भवन, जनपथ, रायसीना हिल और कनॉट प्लेस तक फैल गया. हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई. (PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली में परीक्षा धांधली के खिलाफ प्रदर्शनकारी संसद भवन, वायुसेना भवन और रेलवे भवन के पास पहुंचे, पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कर प्रदर्शन को नियंत्रित किया।
  • झड़प तब शुरू हुई जब प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर से संसद की तरफ मार्च करते हुए पुलिस के बैरिकेड हटा दिए और हाई-सिक्योरिटी जोन में प्रवेश करने की कोशिश की।
  • प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर अलग-अलग इलाकों से हटाया जा रहा है, जबकि संसद सत्र में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और विपक्ष के नेता मौजूद हैं और मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं।
author-image
आशुतोष मिश्रा

दिल्ली में परीक्षा धांधली के खिलाफ उतरे प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबलों के बीच तीखी झड़प देखने को मिल रही है. सोमवार, 20 जुलाई को कई प्रदर्शनकारी संसद भवन और वायुसेना भवन के पास भी पहुंच गए. संसद मार्च कर रहे प्रोटेस्टर्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. रेलवे भवन पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए. वायुसेना भवन पर प्रदर्शनकारियों और फोर्स का आमना-सामना हुआ. दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) प्रदर्शनकारियों को हटाने में जुटी है. कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
हाई सिक्योरिटी जोन में झड़प

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हालात को काबू करने के लिए दंगा-रोधी गाड़ियां तैनात की गईं. झड़प की शुरुआत तब हुई जब जंतर-मंतर से संसद की तरफ मार्च शुरू करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड हटा दिए. जैसे-जैसे विरोध प्रदर्शन तेज हुआ, प्रदर्शनकारियों ने संसद के पास हाई-सिक्योरिटी वाले इलाके में लगाए गए कई बैरिकेड को पार करने की कोशिश की. इस दौरान झड़प में कई प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं.

कर्तव्य पथ से इंडिया गेट और वायुसेना भवन की ओर जाने वाले रास्ते से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है. वहीं, संसद सत्र में आए सांसदों, मंत्रियों और अन्य नेताओं का इस रास्ते से मूवमेंट जारी है. रेल भवन के आसपास की सड़क को प्रदर्शनकारियों से खाली कराया गया है.

Advertisement
पुलिसवालों को चोटें आईं

प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हैं. कई फोटो-वीडियो सामने आए, जिसमें कई पुलिसवालों चोटिल दिखे. प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगा. प्रदर्शन में घायल एक दरोगा ने कहा कि हम बैरिकेड के पास खड़े थे, तभी उन्होंने (प्रोटेस्टर) पत्थर फेंके. प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों से ले जाया गया.

cjp protest
प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मी. (ANI)
संसद में PM मोदी, राहुल, खरगे

संसद भवन के करीब प्रदर्शन ऐसे समय पर हो रहा है, जब मानसून सत्र में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्लियामेंट में मौजूद हैं.

कनाट प्लेस पहुंचे प्रदर्शनकारी

कनाट प्लेस पर भी प्रदर्शनकारी जुटने लगे हैं. जिन प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग आदि से हटाया गया था, वे नई दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. इंडिया टुडे से जुड़े आशुतोष मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, जंतर-मंतर से निकले प्रदर्शनकारी अलग-अलग ग्रुप में बंटकर शास्त्री भवन, जनपथ, रायसीना हिल और कनॉट प्लेस के आसपास जमा हो गए. सुरक्षा बल कई जगह से प्रदर्शनकारियों को हटा भी चुकी है. केंद्रीय सचिवालय समेत कई मेट्रो स्टेशन को एहतियातन बंद कर दिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- CJP Protest: BNS 223 लागू, उल्लंघन करने पर जेल या कितना जुर्माना लगेगा? हर डिटेल जानें

नई दिल्ली में जाम जैसे स्थिति बन गई है. प्रदर्शनकारी युवा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबजी करते दिखे. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को जहां जगह मिल रही है, वहां वे घुसने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरी तरफ, पुलिस बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की भरसक कोशिश कर रही है.

अभिजीत दिपके ने अनशन खत्म किया

इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. CJP ने दावा किया कि सरकार उनसे बात करने के लिए तैयार हो गई है. 18 जुलाई को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस उठाकर ले गई थी. उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके विरोध में अभिजीत दिपके ने अनशन करने का ऐलान किया था.

वीडियो: CJP Protest में पहुंची साहिल की मां ने सरकार को क्या कहा दिया?

Advertisement