The Lallantop

पहले बेटे को खोया, फिर पत्नी की मौत हो गई, 11 दिन बाद दोनों की कब्र पर हाथ रखे मिली शख्स की लाश

Uttar Pradesh के Mahoba में बेटे और पत्नी की मौत के बाद शख्स की भी मौत हो गई. मृतक का शव दोनों की कब्रों के पास बरामद किया गया. पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है

Advertisement
post-main-image
यूपी के महोबा में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महोबा जिले में सूखे और हीट वेव के कारण 6 साल के बच्चे, उसकी मां रजिया खातून, और पिता सुब्हान अहमद की मौत हुई।
  • 25 मई को अत्यधिक गर्मी में लू लगने से बच्चे की मृत्यु हुई, जिससे परिवार में मानसिक दुःख और स्थिति बिगड़ी।
  • परिजनों ने कब्रिस्तान में तीनों शव पाए, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में ले लिया, और मौत की असली वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. बताया गया कि लू लगने की वजह से एक बच्चे की जान चली गई. मां ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उनकी भी मौत हो गई. अब दोनों की कब्र के पास पिता का भी शव मिला है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान 40 साल के सुब्हान अहमद के तौर पर हुई है, जो चरखारी में परिवार के साथ रहते थे. 

Advertisement

आज तक से जुड़े नाहिद अंसारी की रिपोर्ट के मुताबिक, सुब्हान मूल रूप से मध्य प्रदेश के हरपालपुर के रहने वाले थे. बीती 25 मई को कथित तौर हीट वेव की वजह से उनके 6 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. बच्चे की मौत की खबर सुनते ही मां रजिया खातून यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उन्होंने भी दम तोड़ दिया. महज 11 दिन पहले एक साथ उठे दो जनाजों (अर्थी) ने सुब्हान को भी भीतर से तोड़कर रख दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार, 5 जून के तड़के करीब 4 बजे सुब्हान अपनी पत्नी और बच्चे की याद में तड़पते हुए कब्रिस्तान चले गए. करीब 2 घंटे बीत गए, लेकिन सुब्हान नहीं लौटे. 

सुब्हान बीवी-बच्चे की कब्र से लिपटे मिले

सुब्हान के परिजन उनकी तलाश में कब्रिस्तान पहुंचे, जहां उन्हें अचेत पाया. उनका एक हाथ बेटे की कब्र पर और दूसरा हाथ अपनी बीवी की कब्र पर था. इसके बाद सुब्हान को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजन के मुताबिक, सुब्हान के पैर पर एक निशान मिला है. ऐसी आशंका है कि कब्र पर लेटे हुए उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया होगा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.

Advertisement

वीडियो: नेतानगरी: TMC में बवाल, वापसी के लिए ममता को लगे फोन, अन्नामलाई के जाने से BJP को लगेगा झटका?

Advertisement
Advertisement