The Lallantop

पहले टक्कर मारी, फिर गाड़ी रिवर्स कर कुचला... बिना नंबर प्लेट की मर्सिडीज का कहर

Chandigarh Hit and Run Case: चंडीगढ़ में बिना नंबर प्लेट की मर्सिडीज ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी. फिर रिवर्स कर एक युवक को कुचलते हुए ड्राइवर फरार हो गया. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में एक मर्सिडीज ड्राइवर ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारी और गाड़ी को रिवर्स करते हुए एक युवक को कुचलकर मौके से फरार हो गया, जिसमें दो लोग घायल हुए।
  • घटना का कारण मर्सिडीज गाड़ी का नंबर प्लेट न होना और कथित नाबालिग ड्राइवर के नियंत्रण में लापरवाही से वाहन चलाना बताया गया है, जिससे दुर्घटना हुई।
  • पुलिस ने कार और ड्राइवर की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है, और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि दोषी को पकड़ा जा सके।
author-image
अमन कुमार भारद्वाज

चंडीगढ़ में एक मर्सिडीज ड्राइवर ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी. फिर गाड़ी को बैक (रिवर्स) किया और एक युवक को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया. इस घटना में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. मर्सिडीज पर आगे या पीछे कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी. चश्मदीदों ने दावा किया कि गाड़ी कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था. पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है मामला?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के क्लब रोड पर हुई. शनिवार, 11 जुलाई की शाम एक क्लब के बाहर लापरवाही से गाड़ी चला रहे मर्सिडीज ड्राइवर ने पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी. 

सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो और चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के बाद जब भीड़ ने कार को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने घबराकर गाड़ी को बार-बार आगे-पीछे (रिवर्स) किया, जिससे एक और युवक उसकी चपेट में आ गया. हालांकि वह तुरंत उठकर खड़ा हो गया. 

Advertisement

कार की चपेट में आए दोनों युवकों की पहचान अमन और एलियांज प्रीत सिंह के तौर पर हुई है. दोनों घायलों को तुरंत सेक्टर-32 के जीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया था. अमन की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है. एलियांज की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.

हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर कार समेत मौके से फरार हो गया. मर्सिडीज के आगे या पीछे रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे गाड़ी की तुरंत पहचान करना मुश्किल हो गया है. 

ये भी पढ़ें: जमानत पर घूम रहा आरोपी थार चालक, माता-पिता की ये विनती रुला देगी!

Advertisement
पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस को शिकायत मिली है और उन्होंने कार और उसके ड्राइवर की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है. इलाके के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि गाड़ी कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था. चंडीगढ़ पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार और ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है.

वीडियो: MP में नशे में धुत ASI ने टीचर के परिवार को कुचला, पुलिस ने लिया एक्शन

Advertisement