झारखंड के रांची की रहनेवाली अवनी केजरीवाल के 12वीं में 95.2% मार्क्स आए थे. हालांकि, वह अपने नंबरों से खुश नहीं थीं और उन्होंने री-इवैल्यूएशन कराया. री-इवैल्यूएशन के बाद अब अवनी के CBSE 12वीं की परीक्षा में 100% अंक हो गए. छात्रा ने सोमवार, 22 जून को मीडिया से बात करते हुए बताया कि दोबार कॉपी जांचने के लिए देने के बाद कॉमर्स स्ट्रीम में 100 प्रतिशत अंक मिले. जिससे वे नेशनल टॉपर बन गई हैं.
95.2% अंक से खुश नहीं थी रांची की अवनी, CBSE ने री-इवैल्यूशन किया तो आए 100% मार्क्स
CBSE class 12 re evaluation result 2026: रांची की छात्रा ने री-इवैल्यूएशन के बाद CBSE 12वीं की परीक्षा में 100% अंक हासिल किए. अवनी केजरीवाल अब नेशनल टॉपर बन गई हैं और उनका परिवार भी इस उपलब्धि पर बहुत खुश है.


सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 21 जून को क्लास 12 के री-इवैल्यूएशन के रिजल्ट घोषित किए. बदले हुए मार्क्स ने CBSE क्लास 12 की मेरिट लिस्ट को बदल दिया है. अवनी का पूरा परिवार उनकी इस उपलब्धि से बहुत खुश है.
500/500 मार्क्स, स्कूल-फैमिली सबको अवनी पर गर्व
अवनी को अंग्रेजी कोर, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स और एप्लाइड मैथेमेटिक्स में 100 मार्क्स थे. सिर्फ एडिशनव सब्जेक्ट ग्राफिक्स में 99 मार्क्स थे. लेकिन री-इवैल्यूएशन के बाद उनकी मार्कशीट में 500 में 500 अंक आ गए.
धुर्वा स्थित डीपीएस सेल टाउनशिप की रहने वाली अवनी DPS-रांची की छात्रा थी. उन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं कक्षा पास की है. इंडिया टुडे से जुड़े आकाश कुमार ने बताया कि अवनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था,
"जब 13 मई को मेरे नतीजे आए, तो मुझे कुल मिलाकर 95.2% अंक मिले थे. मेरे परिवार वाले इन नंबर से संतुष्ट थे, लेकिन मैं नहीं थी."
अवनी ने कहा,
"मैं CBSE की वेबसाइट पर री-इवैल्यूएशन वाला पेज खुलने का इंतजार कर रही थी. फिर मैंने इसके लिए अप्लाई किया. री-इवैल्यूएशन के बाद मुझे 500 में से 500 नंबर मिले. मैं इस रिजल्ट से काफी खुश हूं."
अवनी ने अपने पढ़ाई करने के तरीके पर भी बात की. उन्होंने बताया कि पढ़ाई के वक्त ये नहीं सोचती थी कि कि रोजाना कितने घंटे पढ़ाई करनी है, बल्कि इस बात पर ध्यान दिया कि अलग-अलग टॉपिक के लिए डेली तय किए गए लक्ष्यों को पूरा करना है.
उन्होंने कहा,
"अगर मैंने एक दिन में दो या तीन टॉपिक पूरे करने का लक्ष्य तय किया है, तो मुझे उन्हें पूरा करना ही होता है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसमें कितने घंटे लगते हैं."
डिस्ट्रेक्शन से बचने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की सलाह दी. ताकि पढ़ाई पर असर न पड़े.
ये भी पढ़ें: खान सर की कोचिंग बंद हो जाएगी? फायर सेफ्टी को लेकर दो बार जांच, फिर मिला नोटिस
रिपोर्ट में बताया गया कि DPS-रांची की प्रिंसिपल डॉ. जया चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अवनी को बधाई दी. उन्होंने कहा,
“अवनी की शानदार कामयाबी इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि पक्के इरादे, फोकस और सही गाइडेंस से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है. उनकी सफलता न सिर्फ DPS रांची का नाम रोशन करती है, बल्कि अनगिनत स्टूडेंट्स को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है. हमें उन पर बहुत गर्व है. हम उनके भविष्य के सभी कामों में उनकी सफलता की कामना करते हैं.”
अवनी के पिता मितेश केजरीवाल बिजनेसमैन है. उनकी मां पूनम केजरीवाल हाउसवाइफ है. छात्रा फ्यूचर में अपना बिजनेस करना चाहती है. उसे हिसाब से आगे पढ़ाई पर ध्यान देगी.
री-इवैल्यूएशन के बाद झारखंड के टॉपर्सरी-इवैल्यूएशन के बाद, झारखंड के तीन छात्रों ने तीनों स्ट्रीम में टॉप किया है. पहला नाम अवनी केजरीवाल का है. दूसरे नंबर पर साइंस स्ट्रीम से आदित्य मिश्रा हैं, जिन्हें 99.60 अंक हासिल हुए. आर्ट्स स्ट्रीम से भव्य रंजन टॉपर हैं. उन्हें 99.8% मार्क्स मिले.
वीडियो: लखनऊ में आग लगने की घटना के बाद चश्मदीद ने क्या बताया?
















