The Lallantop

कांग्रेस नेता के पोल्ट्री फार्म हाउस में रखी थी गन, 13 साल के लड़के ने 3 साल के भाई पर चला दी, मौत हो गई

बच्चे चोर-पुलिस खेल रहे थे. पुलिस ने बताया कि तभी लड़के को एक शेल्फ पर बंदूक मिली, जिसे कथित तौर पर प्रोटेक्शन के लिए वहां रखा गया था. उसे बंदूक चलाना नहीं आता था. खेल-खेल में उसने गलती से बंदूक चला दी जो उसके 3 साल के चचेरे भाई के पेट में जा लगी.

Advertisement
post-main-image
13 साल के बच्चे ने खेलते समय अपने 3 साल के चचेरे भाई को अनजाने में गोली मार दी. (सांकेतिक तस्वीर-AI)

कर्नाटक के मांड्या जिले में एक 13 साल के बच्चे ने गलती से अपने 3 साल के चचेरे भाई को गोली मार दी. इस घटना में बच्चे की मौत हो गई है. बताया गया है कि यह पूरी घटना स्थानीय कांग्रेस नेता नरसिंहमूर्ति के पोल्ट्री फार्म हाउस पर हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना 16 फरवरी की है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतक का परिवार पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. ये लोग मांड्या जिले के नागमंगला इलाके में कांग्रेस नेता नरसिंहमूर्ति के पोल्ट्री फार्म में काम करते हैं. घटना वाले दिन 13 साल का नाबालिग अपने माता-पिता के साथ उनसे मिलने पोल्ट्री फार्म आया था. 

रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे चोर-पुलिस खेल रहे थे. पुलिस ने बताया कि तभी लड़के को एक शेल्फ पर बंदूक मिली, जिसे कथित तौर पर प्रोटेक्शन के लिए वहां रखा गया था. उसे बंदूक चलाना नहीं आता था. खेल-खेल में उसने गलती से बंदूक चला दी जो उसके 3 साल के चचेरे भाई के पेट में जा लगी. घटना में मृतक बच्चे की मां भी घायल हो गईं. गोली लगने के बाद बच्चे को नागमंगला तालुक सरकारी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन खून अधिक बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें- महाकुंभ के नाम पर बिना टिकट रेल यात्रा कर रही थीं महिलाएं, DRM ने पूछा तो पीएम मोदी का नाम लेकर चौंका दिया

पुलिस अब घटना की जांच कर रही है. वो पता लगा रही है कि शेल्फ पर लोडेड बंदूक क्यों रखी गई थी. घटना से से पोल्ट्री फार्म की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बंदूक का लाइसेंस कांग्रेस नेता नरसिंहमूर्ति के नाम पर है. पुलिस ने आगे बताया कि नागमंगला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. घटना में शामिल बंदूक भी जब्त कर ली गई है.

वीडियो: बुर्का पहने महिला पर बंदूक तानी, बोला, 'ये कहो वरना...,' RPF जवान पर अब क्या दावा?

Advertisement

Advertisement