The Lallantop

'चोरी की जमीन पर अमेरिका...' ग्रैमी अवॉर्ड लेते ही ट्रंप सरकार पर भड़कीं बिली एलिश

अवॉर्ड के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी कि वो होस्ट ट्रेवर नोआ पर मुकदमा करेंगे. उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड्स की आलोचना भी की.

Advertisement
post-main-image
ग्रैमी में कई दूसरे आर्टिस्ट्स ने भी ट्रंप सरकार का विरोध किया. (फोटो- AP)

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में सिंगर बिली एलिश (Billie Eilish) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी की कड़ी आलोचना की. सॉन्ग ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाली बिली ने अपनी "F* ICE!" बोलकर अपनी स्पीच खत्म की. प्यूर्टो रिकन सिंगर Bad Bunny ने भी ICE की निंदा की.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रविवार, 1 फरवरी 2026 को लॉस एंजिल्स में ग्रैमी अवॉर्ड्स की सेरेमनी हुई. बिली एलिश और उनके भाई फिनियास ओकॉनेल को उनके गाने Wildflower के लिए सॉन्ग ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला. ये गाना उनकी 2024 की एल्बम Hit Me Hard and Soft से है. उन्होंने तीसरी बार इस कैटेगरी में ग्रैमी जीता है. जो एक रिकॉर्ड है.

अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंची बिली ने ट्रंप प्रशासन को घेर लिया. उन्होंने कहा,

Advertisement

"जितना शुक्रगुजार मैं महसूस कर रही हूं, उतनी ही ईमानदारी से बस इतना ही कहना चाहिए... कोई भी इंसान चोरी की जमीन पर गैरकानूनी नहीं होता."

बिली ने आगे कहा,

“सच में समझ नहीं आ रहा कि क्या बोलें और क्या करें. यहां बैठे लोगों में मुझे बहुत उम्मीद दिख रही है, बस हमें लगातार लड़ते रहना है, अपनी आवाज उठाते रहना है, और विरोध करते रहना है. हमारी आवाज मायने रखती है, और लोग मायने रखते हैं.”

Advertisement

स्पीच के आखिर में बिली ने कहा, "F*** ICE!". ICE यानी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट. जो अमेरिका में इमिग्रेंट्स को पकड़ने और डिपोर्ट करने वाली एजेंसी है. ट्रंप सरकार में इस एजेंसी पर बड़े पैमाने पर सख्त कार्रवाई के आरोप लगे हैं. बिली के इस बयान पर ऑडियंस ने जोरदार तालियां बजाईं.

x
स्पीच के आखिर में बिली ने कहा, "F*** ICE!"

इससे पहले प्यूर्टो रिकन सिंगर Bad Bunny ने भी अपने स्पीच में ICE की आलोचना की. उन्होंने कहा, "ICE out!" और जोर दिया कि इमिग्रेंट्स इंसान हैं, अमेरिकी हैं. न कि जंगली, जानवर या एलियन.

ग्रैमी में कई दूसरे आर्टिस्ट्स ने भी ट्रंप सरकार का विरोध किया. जैसे जस्टिन बीबर, जोनी मिशेल, केहलानी समेत कई लोगों ने "ICE OUT" वाले पिन लगाए थे. ये ट्रंप प्रशासन के इमिग्रेशन क्रैकडाउन के खिलाफ एक बड़ा मैसेज था, खासकर हाल की घटनाओं के बाद जहां ICE की कार्रवाइयों में मौतें भी हुईं.

From Billie Eilish to Justin Bieber, celebs with “ICE out” pins at the Grammys 2026
जस्टिन बीबर, जोनी मिशेल, केहलानी समेत कई लोगों ने "ICE OUT" वाले पिन लगाए थे.

बिली एलिश पहले भी ट्रंप सरकार और ICE की आलोचना कर चुकी हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया और इवेंट्स पर ऐसे मुद्दों पर बोलती हैं. इस बार ग्रैमी स्टेज पर उनका ये स्टैंड बहुत सुर्खियों में है.

ट्रंप ने होस्ट ट्रेवर नोआ पर केस करने की बात कही

ग्रैमी अवॉर्ड्स के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा,

“ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे खराब हैं, देखने लायक भी नहीं! सीबीएस के लिए अच्छा है, ये अब उनके चैनल पर नहीं आएगा.”

इसके बाद ट्रंप ने ट्रेवर नोआ को घेरा,

“होस्ट ट्रेवर नोआ, जो भी हो वो, जिमी किमेल जितना बुरा है, जो लो रेटिंग्स वाले ऑस्कर करता है. नोआ ने मेरे बारे में गलत कहा कि मैं और बिल क्लिंटन एपस्टीन आइलैंड पर समय बिताते थे. मैं बिल के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैं कभी एपस्टीन आइलैंड पर नहीं गया.”

Image
ट्रंप का पोस्ट.

ट्रंप का इशारा ट्रेवर नोआ के उस बयान की तरफ था, जो बिली एलिश को सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिलने के बाद उन्होंने दिया था. नोआ ने कहा,

“ग्रैमी हर आर्टिस्ट का सपना होता है, जैसे ट्रंप ग्रीनलैंड चाहते हैं. समझ आता है, क्योंकि एपस्टीन अब नहीं रहा, तो उन्हें बिल क्लिंटन के साथ घूमने के लिए नया आइलैंड चाहिए.”

राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी कि वो ट्रेवर नोआ पर मुकदमा करेंगे. उन्होंने लिखा,

“नोआ को फैक्ट्स ठीक करने चाहिए. उस पर मुकदमा करने के लिए मैं अपने वकीलों को भेजूंगा. और पैसा वसूलूंगा.”

लमार ने बनाया रिकॉर्ड

रैपर केंड्रिक लमार ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बनाया. GNX एल्बम के लिए उन्हें बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड मिला. "TV Off" के लिए बेस्ट रैप सॉन्ग का ग्रैमी. "Luther" के लिए बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस का अवॉर्ड. Clipse के "Chains and Whips" में फीचर के लिए बेस्ट रैप परफॉर्मेंस और "Luther" के लिए रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का ग्रैमी भी लमार ने जीता.

लमार के नाम अब 27 ग्रैमी हो गए हैं. उन्होंने Jay-Z को पीछे छोड़ दिया, जिनके पास 25 ग्रैमी थे. Kanye West के पास 24 ग्रैमी हैं.

वीडियो: Shankar Mahadevan और Zakir Hussain को Grammy Awards मिले

Advertisement