The Lallantop

'धुरंधर' के सिनेमाघरों से उतरते ही शाहरुख के फैन्स ने दौड़ा दिया!

'धुरंधर' अगर इस एक मामले में नहीं चूकती तो ये शाहरुख की सबसे कमाऊ फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ चुकी होती.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर' को सिर्फ हिन्दी में ही रिलीज़ किया गया था.

Aditya Dhar की Dhurandhar ने अपना थिएट्रिकल रन पूरा कर लिया है. फिल्म लगभग 60 दिनों तक सिनेमाघरों में रही. इस दौरान इसने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. ये भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. बावजूद इसके, ये Shah Rukh Khan स्टारर Jawan का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही है. इस वजह से शाहरुख फैन्स ने सोशल मीडिया पर Ranveer Singh की मूवी को खदेड़ना शुरू कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'धुरंधर' सिनेमाघरों से उतरकर अब नेटफ्लिक्स पर आ गई है. इसलिए इंटरनेट पर लोगों ने 'जवान' से उसकी तुलना शुरू कर दी. शाहरुख की इस सबसे कमाऊ मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1160 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं 'धुरंधर' ने ओवरऑल 1303 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिर भी टिकट बिक्री के मामले में ‘जवान’ आगे खड़ी है. वो कोविड-19 पैंडेमिक के बाद सबसे अधिक टिकट बेचने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी हुई है. 'धुरंधर' इस सूची में दूसरे नंबर पर है.

टाइम्स नाउ की मानें तो 'जवान' ने पोस्ट-कोविड 3.92 करोड़ टिकटें बेची थीं. तबसे अब तक कोई भी दूसरी बॉलीवुड फिल्म इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई है. 'धुरंधर' इसके करीब ज़रूर पहुंची मगर उसने भी टोटल 3.55 करोड़ टिकटें ही बेची. ऐसे में शाहरुख फैन्स ने दोनों मूवीज़ के बीच तुलना शुरू कर दी है. एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

"धुरंधर ने सिनेमाघरों में अपना शानदार सफ़र पूरा कर लिया है. फिल्म को पूरे भारत में करीब 3.55 करोड़ लोगों ने देखा. ये किसी भी लिहाज़ से एक बड़ी उपलब्धि है. लेकिन इसके बावजूद शाहरुख खान की जवान अब भी पोस्ट-पैंडेमिक सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी हुई है. जवान को सभी भाषाओं में मिलाकर करीब 3.92 करोड़ दर्शकों ने सिनेमाघरों में देखा है."

dhurandhar
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे ने कहा,

"जवान कोविड के बाद सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली हिन्दी फिल्म बनी हुई है. इसे सभी भाषाओं में मिलाकर करीब 3.92 करोड़ दर्शकों ने सिनेमाघरों में देखा है. ये एटली के डायरेक्शन और शाहरुख खान के स्टारडम का बड़ा सबूत है."

Advertisement
dhurandhar
एक यूजर का कमेंट.

इंटरनेट इस तरह के कई अन्य कमेंट्स से पट चुका है. ऐसा में लोगों का ये भी कहना है कि ‘जवान’ वाले कमेंट्स शाहरुख के PR की तरफ से करवाए जा रहे हैं. ताकि दर्शाया जा सके कि 'जवान', 'धुरंधर' से बड़ी फिल्म थी. वहीं दूसरी ओर कुछ साउथ इंडियन हैंडल्स ने भी 'जवान' के लिय कमेंट किए थे. इस पर कुछ लोगों ने इसे एटली से भी जोड़ा, कि ऐसा उनकी PR की तरफ से हो रहा है. एटली और रणवीर सिंह ने हाल ही में चिंग्स के ऐड में भी काम किया था. हालांकि इन कमेंट्स को सीधे तौर पर किसी के भी PR से जोड़ा नहीं जा सकता. ऐसा सिर्फ लोगों का कहना है. बाकी इसमें दो राय नहीं कि 'जवान' ने कोविड के बाद सिनेमाघरों में जान फूंकने में बड़ा किरदार निभाया था. मगर 'धुरंधर' के साथ उसकी तुलना में हमें कुछ बेहद ज़रूरी बातों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए. वो ये कि 'जवान' ने 3.92 करोड़ टिकटें हिन्दी, तेलुगु और तमिल वर्जन मिलाकर बेची थीं. साथ ही इसे कहीं भी बैन का सामना नहीं करना पड़ा था. दूसरी तरफ़ 'धुरंधर' केवल हिन्दी में ही रिलीज़ हुई थी. साथ ही अपने तथाकथित एंटी-पाकिस्तानी कॉन्टेन्ट की वजह से फिल्म गल्फ़ देशों में बैन भी हो गई थी. इससे फिल्म को करीब 100 करोड़ के बिजनेस और एक बड़ी ऑडियंस का नुकसान हुआ था.

वैसे यदि केवल हिन्दी ऑडियंस की बात करें तो 'जवान', रणवीर सिंह की मूवी से पिछड़ जाती है. सैकनिल्क के मुताबिक ‘जवान’ ने हिन्दी वर्जन में 3.28 करोड़ टिकटों की बिक्री की थी. इस हिसाब से 'धुरंधर' 3.55 करोड़ की सेल के साथ पहले ही आगे निकल चुकी है. यदि मेकर्स इसे अन्य भाषाओं में रिलीज़ करते या इसे बैन नहीं झेलना पड़ता, तब ये बेहद आसानी से 'जवान' के ओवरऑल रिकॉर्ड को तोड़ देती. रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स 'धुरंधर 2' को पांच भाषाओं में रिलीज़ करने वाले हैं. ऐसे में उनके पास 'जवान' के रिकॉर्ड को तोड़ने का एक बड़ा मौका हो सकता है.

वीडियो: नॉर्थ अमेरिका में ‘धुरंधर’ का जलवा, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़कर रचा नया इतिहास

Advertisement