The Lallantop

रुड़की में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा में बवाल, दो गुटों की झड़प के बाद फायरिंग, युवक की मौत

Uttarakhand Firing: रुड़की जिले में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और देखते ही देखते फायरिंग होने लगी. इस झड़प में एक शख्स की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि दो अन्य युवकों के भी गोली लगी है.

Advertisement
post-main-image
वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है. (फोटो: आजतक)
author-image
चांदनी कुरैशी

उत्तराखंड के रुड़की (Roorkee Firing) में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और देखते ही देखते फायरिंग होने लगी. इस झड़प में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है मामला?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिनारसी का है. रविवार, 1 फरवरी को संत गुरु रविदास जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी. इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई. 

हालात बिगड़ने पर किसी एक पक्ष के शख्स ने गोली चला दी. गोली लगने से आनंद (20) की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि दो अन्य युवकों के भी गोली लगी है. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं. वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है.

घायलों को उपचार के लिए रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. फिलहाल, गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: बंगाल से महाराष्ट्र तक रामनवमी पर बवाल, गाड़ियां जलाई गईं, पत्थरबाजी के वीडियो भी आए

Advertisement
पुलिस ने क्या बताया?

हरिद्वार SSP परमेंद्र डोभाल ने बताया कि यह विवाद दो पड़ोसियों के बीच था, जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

वीडियो: कानपुर में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव की अफवाह, 200 पर FIR

Advertisement