The Lallantop

'फ्रिज के अंदर नकली अंग' बिहार में बजरंग दल वालों की करतूत पर लोग भड़के

Bihar News: बजरंग दल की इस झांकी में आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे. गाड़ी के अधिकतर हिस्से पर लाल रंग लगाया गया था. एक फ्रिज के भीतर 'शरीर के कटे हुए नकली अंगों' को रखा गया था.

Advertisement
post-main-image
RJD ने इस झांकी पर गंभीर सवाल उठाए हैं. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
author-image
शशि भूषण कुमार

महाशिवरात्रि के मौके पर बिहार के मुंगेर (Munger) में झांकियां निकाली गई थीं. इन्हीं में से एक झांकी पर सियासी विवाद शुरू हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आरोप लगाया है कि इस तरह की झांकी से बिहार का माहौल खराब करने और दंगा फैलाने साजिश की जा रही है. जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) ने इन आरोपों को खारिज किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

26 फरवरी को जिले में 50 से अधिक झांकियां दिखाई गईं. RJD ने आरोप लगाया कि ये झांकी "लव जिहाद" की थीम पर आधारित थी. इसे शहर में घुमाते हुए मनकेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में लाया गया. यहीं इसका समापन हुआ. इस झांकी को बजरंग दल की ओर से निकाला था. झांकी में अखबार के वैसे कटआउट्स को दिखाया गया था, जिनमें अंतरधार्मिक प्रेम या विवाह से जुड़ी खबरों का ज़िक्र हो.

झांकी में एक फ्रिज को दिखाया गया. इसमें शरीर के कटे हुए ‘नकली अंग’ रखे गए थे. झांकी वाली गाड़ी के अधिकतर हिस्से पर लाल रंग का इस्तेमाल किया गया था. इस तरह सांकेतिक रूप से खून का प्रदर्शन किया गया. इसमें आपत्तिजनक नारे भी लिखे गए थे. 

Advertisement
RJD ने सवाल उठाया

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा,

बिहार का माहौल खराब किया जा रहा है. दंगा-फसाद की साजिश हो रही है. शिवरात्रि पर “लव जिहाद” की थीम क्यों दिखाई गई? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो कहते हैं कि बिहार में हिन्दू-मुसलमान का झगड़ा नहीं होगा. लेकिन क्या अब JDU बजरंग दल और भाजपा की झांकी का विरोध करेगी.

ये भी पढ़ें: बिहार के जमुई में ऐसा क्या हुआ था कि फ्लैग मार्च निकालना पड़ा?

Advertisement

LJP(R) प्रवक्ता धीरेंद्र मुन्ना ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा,

शिव शक्ति और शिव भक्ति के दर्शन को समझेंगे तो एकता और मानवता का इससे बड़ा संदेश दुनिया में कहीं नहीं है. उनकी बारात में दोनों तरह के लोग रहे हैं, सुर भी और असुर भी. कितनी झांकियां निकाली गईं लेकिन आप शांति व्यवस्था भी तो देखिए. बिहार में कानून का राज है और अभिव्यक्ति की आजादी है. लोगों ने बहुत सारी झांकियां निकाली, उनमें से किसी एक पर सवाल उठाना और उसके संदेश को गलत दिशा देना ठीक बात नहीं है.

HAM पार्टी के प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कहा,

बिहार में कानून का राज है. सरकार की नजर हर चीज पर है. बिहार की सामाजिक सद्भावना को हम किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं देंगे. अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अधिकार है. लेकिन इसके कारण सामाजिक सद्भाव ना बिगड़े, इस पर सरकार की नजर रहती है. विपक्ष (इस मामले पर) जो रोटी सेंकना चाहता है या जो कहना चाहता है या जो करवाना चाहता है, हम किसी भी कीमत पर वो स्थिति नहीं आने देंगे. 

उन्होंने आगे कहा कि बिहार अपनी शांति और सद्भावना के लिए जाना जाता है और आगे भी जाना जाता रहेगा.

वीडियो: बिहार में NDA के चेहरे पर नीतीश के बेटे ने क्या कह दिया?

Advertisement