मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है, जिस पर पिछले 2 सालों से कोई यात्री नहीं देखा गया है. न ही कोई ट्रेन रुकी है. इस स्टेशन को बनाने में सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए गए. प्लेटफॉर्म से लेकर टिकट काउंटर तक, वेटिंग हॉल से लेकर टॉयलेट तक सब कुछ तैयार हो चुका है. लेकिन जिनके लिए ये स्टेशन तैयार है, वे यहां नहीं आते. न कोई ट्रेन यहां रुकती, न कोई यात्री यहां आता है.
करोड़ों की लागत से बने रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा, कभी कोई यात्री नहीं आया, कोई ट्रेन नहीं रुकी
भोपाल का Nishatpura Railway Station तैयार होने के बाद भी अब तक यात्रियों के लिए शुरू नहीं किया गया है. अब इस मामले पर रेलवे के अधिकारियों ने कारण बता दिया है.


इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन को बनाने में करीब 6 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन आज तक यहां पर यात्रियों की आवाजाही नहीं शुरू हुई. इसे साल 2023 में बनाकर तैयार किया गया.

इस स्टेशन को बनवाने का मकसद भोपाल जंक्शन के यात्रियों के बोझ को कम करना है, लेकिन अब तक इस स्टेशन से किसी भी ट्रेन को हरी झंडी नहीं दिखाई गई है. आज भी ये स्टेशन यात्रियों के इंतजार में है. दिनभर यहां सन्नाटा पसरा रहता है. तेज रफ्तार ट्रेन स्टेशन के सामने से गुजर जाती हैं, लेकिन कोई भी ट्रेन यहां रुकती नहीं.
इस स्टेशन पर न कोई यात्री उतरता है और न कोई चढ़ता है. स्टेशन तैयार हो चुका है, लेकिन इसका संचालन अब तक शुरू नहीं हो पाया. यहां तक कि आज तक इस स्टेशन पर किसी रेलवे कर्मचारी की नियुक्ति भी नहीं हुई है. पर सवाल है क्यों, जब स्टेशन पूरी तरह बन चुका है, तो आखिर इसकी शुरुआत क्यों नहीं हो रही?

यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में नाव डूबने से 500 लोगों की मौत की आशंका
अब इस मामले पर रेलवे के अधिकारियों का बयान आया है. उनके मुताबिक, इंस्पेक्शन, सुरक्षा मंजूरी, स्टाफ की तैनाती और ऑपरेशन से जुड़ी प्रक्रियाएं अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं. इसके अलावा ड्रेनेज और एप्रोच रोड से जुड़े कुछ काम भी बाकी हैं. रेलवे की ओर से ऐसा दावा किया गया है कि बचा हुआ काम पूरा हो जाने के बाद ही स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाएगा.
वीडियो: सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आए भुवन बाम समेत कई सेलेब्रिटीज़













