The Lallantop

'नासा ले चलो, वहां मेरी गर्लफ्रेंड है', ये बोलकर भोपाल में एक युवक ने जान दे दी

मृतक का दावा था कि उसकी गर्लफ्रेंड NASA में है. वो पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका था. पुलिस अब उसकी मानसिक स्थिति जानने में लगी है. उसे शक है कि वो मेंटली डिस्टर्ब हो सकता है.

Advertisement
post-main-image
भोपाल में युवक ने की आत्महत्या. (फाइल फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
रवीश पाल सिंह

भोपाल में एक युवक की कथित आत्महत्या का मामला चर्चा में है. ऐसा बताया गया है कि जान देने से पहले उसने कहा था कि उसे अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ले जाया जाए. मृतक का दावा था कि उसकी गर्लफ्रेंड NASA में है. वो पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका था. पुलिस अब उसकी मानसिक स्थिति जानने में लगी है. उसे शक है कि वो मेंटली डिस्टर्ब हो सकता है.

Advertisement

मृतक की पहचान 45 साल के आयुष मेहता के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष कमला नगर थाना क्षेत्र का निवासी था. उसने Master of Business Administration (MBA) किया था. गुरुवार, 18 दिसंबर को उसने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली. रिपोर्ट के मुताबिक आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी मां से NASA ले जाने को कहा था. उसने कहा कि वहां उसकी गर्लफ्रेंड रहती है.

पुलिस ने बताया कि आयुष कई सालों से मानसिक रूप से बीमार था. उसका इलाज भोपाल के कई मनोचिकित्सकों के यहां कराया जा रहा था. आयुष के पिता की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी थी. गुरुवार की घटना से पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था. लेकिन तब समय से अस्पताल पहुंचने पर उसकी जान बच गई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: असम के मंत्री की 'गोभी की खेती' वाली पोस्ट पर शशि थरूर क्यों भड़क गए?

परिजनों ने आयुष का ध्यान रखने के लिए एक केयरटेकर रखा था. उसका नाम मनीष है. पुलिस ने आयुष को लेकर मनीष से भी पूछताछ की. उसने बताया कि मृतक अजीबोगरीब हरकतें करता था. कई बार अपनी मां के साथ भी मारपीट कर चुका था. वह बार-बार अपनी मां से अमेरिका ले जाने की बात कहा करता था. कहता था, ‘अमेरिका ले चलो वहां मेरी गर्लफ्रेंड काम करती है.’

वीडियो: बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद माहौल क्यों बिगड़ा?

Advertisement

Advertisement