The Lallantop

ड्राइवर ने मिनिस्टर को बस से उतारा, विभाग ने तत्काल कर दिया सस्पेंड लेकिन बताई ये वजह

BMTC suspends driver: BMTC ने एक सरकारी बस के ड्राइवर को निलंबित कर दिया है. आरोप है कि ड्राइवर ने यात्री को किराए से जुड़ी सही जानकारी नहीं दी और उसे बस से उतार दिया. खास बात यह है कि यात्री कोई और नहीं राज्य परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश थे.

Advertisement
post-main-image
कर्नाटक परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने बेंगलुरु में सरकारी बसों का दौरा किया. (फोटो-स्क्रीनग्रैब)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने बेंगलुरु में कई सरकारी बसों का निरीक्षण किया, जिसमें एक ड्राइवर ने किराया न होने पर उन्हें बस से उतरने को कहा।
  • BMTC ने बताया कि 2024 से UPI के जरिए टिकट खरीदने का सिस्टम लागू है, लेकिन ड्राइवर ने मंत्री को इसकी जानकारी नहीं दी और बस से उतार दिया।
  • BMTC ने विवादित ड्राइवर को निलंबित कर दिया है और यात्री सुविधा सुधार के लिए फन वर्ल्ड नाम से नया बस स्टॉप बनाया गया है।

कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश बेंगलुरु में सरकारी बसों के इंस्पेक्शन पर निकले थे. उन्होंने 10 से ज्यादा बसों का दौरा किया. इसी दौरान एक बस के ड्राइवर ने उन्हें बस से उतरने को कह दिया. क्योंकि मंत्री के पास किराया देने के लिए खुले पैसे नहीं थे. बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) ने ड्राइवर पर एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. लेकिन ये फैसला क्यों लिया गया? इसे समझते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ड्राइवर का नाम रामकृष्ण है. BMTC ने बताया कि ड्राइवर ने यात्री को सही जानकारी नहीं दी और बस से उतार दिया. जबकि खुले पैसे न होने पर एक दूसरा रास्ता भी अपनाया जा सकता था. बायराथी सुरेश आम यात्री की तरह बस में ट्रेवल कर रहे थे. उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया था. BMTC का कहना है कि जब 2024 से ही UPI के जरिए बस में टिकट खरीदने का सिस्टम लागू कर दिया गया है. इसके बावजूद ड्राइवर ने यात्री को इसकी जानकारी नहीं दी. 

मंत्री ने किया बसों का दौरा

परिवहन मंत्री ने करीब दो घंटे तक जयमहल, टीवी टावर, आरटी नगर, सीबीआई रोड, हेब्बल, मान्यता टेक पार्क, नागवारा, हेन्नूर, हेन्नूर बंदे, बायराथी बंदे और गेद्दलाहल्ली सहित बेंगलुरु के कई बस रूटों का दौरा किया. ऐसे ही एक रूट पर ये विवाद हुआ. मंत्री ने हेब्बल स्टैंड से 279E नंबर की बस ली. उन्होंने ड्राइवर से भूपसंद्रा की दो टिकट मांगी और बदले में 100 रुपये दिए. 

Advertisement

हेब्बल से भूपसंद्रा तक का किराया केवल 12 रुपये है. रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर ने उनसे 12 रुपये चेंज देने को कहा. लेकिन मंत्री ने ड्राइवर को बताया कि उनके पास खुले पैसे नहीं है. आरोप है कि खुले पैसे न देने पर ड्राइवर ने रूखा व्यव्हार किया. इसके बाद उन्हें बस से नीचे उतार दिया. 

ये भी पढ़ें: बीच रास्ते बस ड्राइवर बेहोश, पुलिस अफसर ने बस चला किया ये काम, वीडियो वायरल!

Advertisement
BMTC का एक्शन

BMTC ने बताया कि 2024 में ही बसों में UPI से टिकट खरीदने का सिस्टम लागू हो चुका है. आज की तारीख में करीब 53 फीसदी रेवेन्यू UPI से ही आता है. ऐसे में विभाग का कहना है कि ड्राइवर ने यात्री को इसकी जानकारी नहीं दी और बस से उतार दिया. जबकि ड्राइवर को पहले UPI टिकट सिस्टम के बारे में यात्री को बताना चाहिए था. 

अपने दौरे के दौरान मंत्री ने एक और बस के ड्राइवर पर एक्शन लिया. जब वो जयमहल रूट से ट्रेवल कर रहे थे तब एक यात्री ने ‘फन वर्ल्ड’ पर ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहा. लेकिन ड्राइवर ने बस नहीं रोकी. बाद में उस बस के ड्राइवर को भी निलंबित कर दिया गया. जांच में सामने आया कि उस जगह पहले से कोई बस स्टॉप था ही नहीं. अब BMTC ने ‘फन वर्ल्ड’ नाम से नया स्टॉप बना दिया है.   

वीडियो: सतलुज मूवी के मेकर्स से केंद्रीय मंत्री ने मांगा जवाब, लीगल एक्शन की तैयारी

Advertisement