The Lallantop

सोमवार से शनिवार कॉलेज में पढ़ाने वाली लेक्चरर रविवार को बनती चोर, शादियों को बनाया टारगेट

बसवनगुडी पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी लेक्चरर शादियों में दूल्हा-दुल्हन की फर्जी रिश्तेदार बनकर घुस जाती थी. रिश्तेदारों और अन्य मेहमानों से घुलती-मिलती थी. लेकिन मौका मिलने पर शादी से सोने के गहने चुराती और पार्टी से निकल जाती थी.

Advertisement
post-main-image
शादियों में चोरी करने के आरोप में बेंगलुरु की प्राइवेट कॉलेज की लेक्चरर हुई गिरफ्तार. (फोटो- Unsplash)

बेंगलुरु में एक 46 साल की महिला को शादियों में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बताया गया है कि आरोपी महिला काफी पढ़ी-लिखी है और पेशे से लेक्चरर रह है. लेकिन साथ में 'पार्ट-टाइम चोर' भी है. उस पर शादियों में जाकर सोने-चांदी के गहने, रुपये और अन्य कीमती सामान चुराने के आरोप हैं.  

Advertisement

महिला का नाम रेवती बताया गया है. वो शिवमोग्गा की रहने वाली है और बेंगलुरु के केआर पुरम में अपने परिवार के साथ रहती है. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, रेवती बेलंदूर के पास एक प्राइवेट कॉलेज में कन्नड़ की लेक्चरर है. पुलिस ने बताया कि वो हफ्तेभर कॉलेज में पढ़ाती है. लेकिन रविवार के दिन कथित तौर पर बेंगलुरु में होने वाली शादियों और अन्य फंक्शन में चोरी करने जाती है.

पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी लेक्चरर शादियों में दूल्हा-दुल्हन की फर्जी रिलेटिव बनकर घुस जाती थी. वहां रिश्तेदारों और अन्य मेहमानों से घुलती-मिलती थी. लेकिन मौका मिलते ही सोने के गहने चुराती और पार्टी से निकल जाती थी. 

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को मामले की जानकारी उस वक्त हुई जब मंजूनाथ नगर की रहने वाली एक महिला ने बसवनगुडी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 23 नवंबर को वो अपने मां के साथ एक शादी में गई थी. जहां से उसके बैग में रखी सोने की चेन गायब हो गई थी.

यह भी पढ़ें: UP में 4 नाबालिगों ने छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया, पुलिस ने उनकी मांओं को ही गिरफ्तार कर लिया

शिकायत दर्ज होने के बाद बसवनगुडी पुलिस मामले की जांच में जुट गई. उसने 1 दिसंबर को उदय नगर के केआर पुरम से रेवती को गिरफ्तार किया. पुलिस की पूछताछ में रेवती ने शादियों में चोरी करने के आरोप को कबूल किया.

Advertisement

वहीं महिला का कहना है कि पति की बीमारी और अपने बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए ये सब कर रही थी. गिरफ्तारी के बाद उसके पास से पुलिस ने 262 ग्राम सोने के गहने बरामद किए. इनकी कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है.

वीडियो: क्या अरावली पहाड़ियां खतरे में हैं? पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के दावों में कितनी सच्चाई?

Advertisement