एक्टर से नेता बने केबी गणेश कुमार पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मारपीट करने का आरोप लगा है. यह आरोप उनकी पत्नी बिंदु मेनन ने लगाया है. कुमार वर्तमान में केरल के परिवहन मंत्री हैं. उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को 'राजनीति से प्रेरित' बताकर खारिज कर दिया है. लेकिन पत्नी बिंदु को जवाब में ये भी कहा है कि उन्हें '5000 प्यार' मिले हैं.
केरल के मंत्री पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, बोले- 'एक नहीं बल्कि 5000...'
गणेश कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि उन्हें “सिर्फ एक नहीं बल्कि 5,000 प्यार” मिले हैं. साथ ही यह भी दावा किया कि ढेर सारे लोग उन्हें प्यार करते हैं और बदले में वो (कुमार) भी उन्हें प्यार करते हैं.
.webp?width=360)

इंडिया टुडे से जुड़ीं शिबीमोल की रिपोर्ट के मुताबिक, गणेश कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि उन्हें “सिर्फ एक नहीं बल्कि 5,000 प्यार” मिले हैं. साथ ही यह भी दावा किया कि ढेर सारे लोग उन्हें प्यार करते हैं और बदले में वो (कुमार) भी उन्हें प्यार करते हैं.
ये विवाद तब शुरू हुआ जब केरल स्टूडेंट यूनियन (KSU) के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट यधु कृष्णन ने गणेश कुमार पर आरोप लगाया. बाद में उनकी पत्नी बिंदु ने भी आरोपों को सही बताया. साथ ही इस बात की भी पुष्टि की थी कि उन्होंने (बिंदु) ने कुमार को ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में पाया था. और इसके ‘सबूत’ उनके पास थे. बिंदु ने मंत्री के ड्राइवर पर भी फोन छीनने के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था.
यधु कृष्णन ने 8 मार्च को एक फेसबुक पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने मंत्री को लेकर लिखा,
“मंत्री की पत्नी को उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चल गया था. उन्होंने (बिंदु मेनन) इसका सबूत रिकॉर्ड कर लिया था. मंत्री के पर्सनल स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की और मंत्री की पत्नी ने पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर कॉल किया.”
पोस्ट में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर सवाल उठाया गया है. कृष्णन ने चुनौती दी कि अगर उनका लिखा झूठ है तो कुमार उनके खिलाफ केस कर सकते हैं.
केबी गणेश और बिंदु मेनन की साल 2014 में दूसरी शादी हुई थी. इसके पहले उन्होंने यामिनी थंकाची से शादी की थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिंदु ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए मिनिस्टर पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया और बताया कि साल 2014 में दोनों की शादी के बाद से ही उनके शादीशुदा जीवन में समस्याएं थीं.
मेनन ने यह भी बताया कि कुमार के कई महिलाओं से कथित संबंध होने के कारण वह कई महीनों से अलग रह रही हैं. बिंदु का कहना है कि जब वह कुमार से इन बातों पर लड़ने लगीं तो कुमार ने उन पर ही दोस्तों के साथ संबंध बनाने का आरोप लगा दिया था.
वहीं गणेश कुमार का कहना है, “चुनाव पास आ रहे हैं. इसलिए मेरे पर ये सब हमले हो रहे हैं. मुझे हर बार की तरह इसकी उम्मीद थी. मेरे पास प्यार है. बहुत सारे प्यार हैं, जिन्हें मैं प्यार करता हूं और जिनसे मैं प्यार करता हूं, वो भी मुझसे प्यार करते हैं."
उधर आरोप लगाने के एक दिन से भी कम समय में बिंदु मेनन ने अपनी शिकायत वापस ले ली. उन्होंने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि कुमार ने उनकी बहन को फोन किया था. बिंदु के मुताबिक कुमार ने भावुक होकर माफी मांगी.
हालांकि मामला सियासी तूल पकड़ चुका है. केरल विधानसभा में विपक्ष ने कुमार के इस्तीफे की मांग की है. नेता प्रतिपक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि इस मामले को सिर्फ पारिवारिक मामला समझकर खारिज नहीं किया जाना चाहिए.
वीडियो: शिवम दुबे ट्रेन के 3rd AC कोच में, T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ये क्या किया?













.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)


