The Lallantop

डे-केयर में नन्हे बच्चों का टॉर्चर, टॉयलेट में जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, 5 महिलाओं पर केस दर्ज

Bengaluru daycare toddlers horror: मामला HAL स्थित कैपजेमिनी (Capgemini) कैंपस के अंदर बने डे-केयर सेंटर का है. पीड़ित बच्चों की उम्र 2-3 साल बताई गई है. कंपनी में काम करने वाले माता-पिता बच्चों को इस सेंटर में छोड़ जाया करते थे. लेकिन इस बीच बच्चों के साथ जैसा व्यवहार किया जाता था, वो परेशान करने वाला है.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो कैपजेमिनी स्थित डेकेयर सेंटर के बताए जा रहे हैं. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बेंगलुरु के HAL स्थित कैपजेमिनी कैंपस के डे-केयर सेंटर में पांच महिला कर्मचारियों द्वारा छोटे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगने पर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
  • यह मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बच्चों को बाथरूम में बंद करने और टॉयलेट के जेट स्प्रे से पानी मारने जैसी घटनाएं दिखीं, जिससे उत्पीड़न का पता चला।
  • पुलिस पांच महिलाओं से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है, जबकि कर्नाटक बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भी शिकायत मिल चुकी है, और गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक डे-केयर सेंटर में नन्हे बच्चों का कथित तौर पर उत्पीड़न किया गया. सेंटर की कुछ महिला कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने बच्चों को बाथरूम में बंद किया और टॉयलेट के जेट स्प्रे से उनके मुंह पर पानी मारा. इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पुलिस ने 5 महिलाओं पर केस दर्ज किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
डे-केयर की महिलाओं ने बच्चों का उत्पीड़न किया

मामला HAL स्थित कैपजेमिनी (Capgemini) कैंपस के अंदर बने डे-केयर सेंटर का है. पीड़ित बच्चों की उम्र 2-3 साल बताई गई है. कंपनी में काम करने वाले माता-पिता बच्चों को इस सेंटर में छोड़ जाया करते थे. लेकिन इस बीच बच्चों के साथ जैसा व्यवहार किया जाता था, वो परेशान करने वाला है.

इंडिया टुडे से जुड़े सगय राज की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की जानकारी सोमवार को WhatsApp पर सर्कुलेट वीडियो के बाद पता लगी. क्लिप में बच्चों की चीखें सुनाई दे रही हैं. पीड़ित सुबक-सुबक कर रो रहे हैं. एक वीडियो में छोटी सी बच्ची बाथरूम में बंद नजर आ रही है. अन्य वीडियो में एक महिला किसी बच्चे को डांटते हुई दिख रही है. धमका रही है.

Advertisement

इन केयरगिवर्स पर आरोप है कि वे छोटे बच्चों को डराने-धमकाने के लिए उन्हें फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर बिठाती थीं. उन्हें जबरदस्ती वेस्टर्न-स्टाइल टॉयलेट पर बैठाती थीं, जेट स्प्रे से उनके मुंह में पानी की तेज बौछार मारती थीं. और चुप कराने के लिए उन्हें बाथरूम में बंद कर देती थीं.

वीडियो वायरल हुए तो पुलिस को बुलाया गया. HAL पुलिस स्टेशन ने कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस (बच्चों की देखभाल और सुरक्षा) एक्ट की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की. कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पास भी शिकायत दर्ज कराई गई है.

पुलिस पांचों महिलाओं से पूछताछ कर रही है. साथ ही शिकायत करने वालों, डे-केयर के कर्मचारियों और दूसरे गवाहों के भी बयान दर्ज कर रही है. मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस फुटेज की जांच और घटनाओं के क्रम का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Advertisement

ये भी अभी साफ नहीं है कि डे-केयर सीधे कैपजेमिनी चलाती है या कंपनी के परिसर से काम करने वाला कोई बाहरी सर्विस प्रोवाइडर. 

वीडियो: वियतनाम में भारतीय टूरिस्ट्स ने रेस्त्रां में की तोड़फोड़, हाथापाई का वीडियो वायरल

Advertisement