The Lallantop

मुझे मेरे पति से मिलना है... यूपी से आई महिला बिहार में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, तब बनी बात!

बिहार के एक गांव में एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई और अपने पति से मिलने की मांग करने लगी. वो उत्तर प्रदेश से बिहार केवल अपने पति से मिलने पहुंची थी, लेकिन जब उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई तब वो नाराज़ होकर टॉवर पर चढ़ गई.

Advertisement
post-main-image
बिहार में एक नाराज़ पत्नी मोबाइल टावर पर चढ़ गई. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लक्ष्मीपुर गांव में एक महिला प्रियंका कुमारी अपने पति से मिलने की इच्छा जताते हुए मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं, जिससे गांव में भीड़ जुट गई और पुलिस को बुलाया गया।
  • प्रियंका कुमारी अपने पति से एक प्रेम विवाह के बाद बढ़ी दूरी और विवाद के कारण उनसे नहीं मिल पा रही थीं, जिसके कारण वह नाराज़ होकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं।
  • पुलिस ने करीब एक घंटे की बातचीत के बाद प्रियंका को टावर से नीचे उतारा और उसके पति को खोजने तथा दोनों की बातचीत कराने का आश्वासन दिया।
author-image
अभिषेक पाण्डेय

बिहार में एक महिला अपने गांव के पास स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. उसने बताया कि वो अपने पति से मिलना चाहती है. उसने बहुत वक़्त से अपने पति को देखा नहीं है. महिला को टॉवर पर देख गांववाले वहां जुट गए. जिसके बाद पुलिस बुलाई गई. फिर पुलिस ने महिला को नीचे उतारा. 

Advertisement

आजतक से जुड़े अभिषेक पांडेय की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल के लक्ष्मीपुर गांव की है. महिला का नाम प्रियंका कुमारी है. वे उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और अपने पति से मिलने बिहार पहुंचीं थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, जब उनकी अपने पति से मुलाकात नहीं हो सकी तब वे नाराज़ होकर टॉवर पर चढ़ गईं.

गांववालों ने बताया कि महिला टॉवर के काफी ऊपर तक पहुंच गई थीं. और लोगों से कहने लगीं ‘मुझे मेरे पति से मिलना है’. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: ये इतने ऊंचे-ऊंचे मोबाइल टॉवर आखिर काम कैसे करते हैं?

पुलिस ने क्या बताया?

सूचना मिलते ही पश्चिम चंपारण के चौतरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. बगहा के SDPO निहार भूषण ने बताया कि प्रियंका ने कुछ महीने पहले ही गांव के एक शख्स से प्रेम विवाह किया था. लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच दूरी बढ़ गई थी. पति बाहर था इसलिए दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई. महिला इसी बात से नाराज़ थी. 

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका का आरोप है कि पति-पत्नी के विवाद के बाद ससुरालवालों ने उसके पति को कहीं छिपा रखा है. जिसकी वजह से वो उससे न बात कर पा रही हैं और न मिल पा रही हैं. पुलिस ने महिला को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही उसके पति को ढूंढ निकालेंगे और उसकी बात करवाएंगे. करीब एक घंटे की मशक्कत और पुलिस के आश्वासन के बाद महिला नीचे उतर आई.  

Advertisement

वीडियो: बिहार से राजस्थान तक युवा क्यों कर रहे विरोध प्रदर्शन?

Advertisement