The Lallantop

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर हमला, निहंग ने कृपाण से किया अटैक

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. ये हमला महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक गुरुद्वारे में हुआ.

Advertisement
post-main-image
सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है | फाइल फोटो: आजतक

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर 13 अगस्त को नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में एक निहंग ने कृपाण से हमला किया, जिसमें बादल और उनके सुरक्षा अधिकारी घायल हुए।
  • पिछले कुछ वर्षों में बादल पर खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा कई हमले हुए हैं, जिसमें दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पर गोलीबारी भी शामिल है, जो राजनीति और सुरक्षा संबंधी तनाव का परिणाम है।
  • इस हमला के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और बादल को नांदेड़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिससे घटना की जांच और सुरक्षा उपायों में वृद्धि की संभावना है।

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) पर हमला हुआ है. सुखबीर बादल पर एक निहंग ने हमला किया है. ये घटना तब हुई, जब बादल महाराष्ट्र के नांदेड़ में थे. घटना 13 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला हुआ है. इस हमले में एक पुलिस कर्मचारी भी जख्मी हुआ है. बादल फिलहाल नांदेड़ के ही एक स्थानीय हॉस्पिटल मे भर्ती हैं. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Advertisement

इस घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. नांदेड़ पुलिस के मुताबिक ये हमला नांदेड़ के एक गुरुद्वारे के अंदर हुआ. निहंग ने सुखबीर सिंह बादल पर अचानक हमला किया, जिससे उनके हाथ में चोट आई है. हमले में सुखबीर बादल की सिक्योरिटी में तैनात ऑफिसर, इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे भी घायल हुए हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक हमले के दौरान बादल को बचाने की कोशिश में संतोष केंद्रे घायल हो गए.

Advertisement

यह दूसरी बार है जब सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. इससे पहले 4 दिसंबर, 2024 को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में एक पूर्व आतंकी ने उन पर गोली चला दी थी. हालांकि गोली बादल को नहीं लगी. ये गोली बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के पूर्व आतंकवादी और खालिस्तानी नारायण सिंह चौड़ा ने चलाई थी. उसने गोल्डेन टेंपल के एंट्री गेट पर बादल पर गोली चलाई. उस समय बादल एक धार्मिक सजा के तहत मंदिर के प्रवेश द्वार पर 'सेवादार' के तौर पर सेवा कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: सुखबीर सिंह बादल की सजा के पीछे की कहानी पता है?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट कहती है कि नारायण सिंह चौड़ा 1984 में पाकिस्तान चला गया था. पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की एक बड़ी खेप की तस्करी में उसकी अहम भूमिका थी. कहा जाता है कि पाकिस्तान में चौड़ा ने गुरिल्ला वॉरफेयर और देश-विरोधी साहित्य पर एक किताब लिखी थी. वह पंजाब में जेल की सजा भी काट चुका है. 2004 के चर्चित बुराैल जेल ब्रेक मामले में, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारों समेत चार कैदी 94 फीट लंबी सुरंग खोदकर भाग गए थे. आरोप है कि इस घटना में भी नारायण सिंह चौड़ा का हाथ था.

Advertisement

वीडियो: शिवसेना नेता को निहंगों ने बीच सड़क तलवार से काट दिया, बाद में स्कूटी लेकर भाग गए

Advertisement