The Lallantop

'ट्रंप ने कर दिया, मोदी कम हैं क्या?', मसूद अजहर पर मादुरो जैसा एक्शन चाहते हैं असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि जैसे डॉनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके घर से गिरफ्तार किया है, वैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी को मुंबई हमलों के अपराधी मसूद अजहर को भी पाकिस्तान से पकड़कर लाना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
ओवैसी ने मोदी को सलाह दी है कि निकोलस मादुरो की तरह का एक्शन मसूद अजहर पर भी हो (india today)

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने उनके देश में उनके घर से उठवा लिया तो दुनिया भर के लोगों को अपने-अपने ‘वांटेड’ विदेशी अपराधियों के लिए आइडिया मिल गया. AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी कह रहे हैं कि अगर डॉनल्ड ट्रंप ऐसा कर सकते हैं तो नरेंद्र मोदी भी कर सकते हैं. जैसे ट्रंप ने मादुरो को पकड़ा, वैसे ही पीएम मोदी को भी मुंबई के आतंकी हमलों के अपराधी मसूद अजहर और लश्कर-ए-तैयबा के 'शैतान' को पाकिस्तान से पकड़कर लाना चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ओवैसी का ये बयान अमेरिकी सेना के वेनेजुएला पर हुए सैन्य ऑपरेशन के बाद आया है, जिसमें वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को न्यूयॉर्क ले जाया गया है, जहां उन पर नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित केस में मुकदमा चलेगा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा,

आज हमने देखा कि वेनेजुएला में डॉनल्ड ट्रंप की फौज वहां के चुने हुए राष्ट्रपति (निकोलस मादुरो) को उसी के मुल्क से उठाकर अमेरिका ले गई. नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह, देवेंद्र फडनवीस... जब ट्रंप अपनी फौज को भेजकर वेनेजुएला से मादुरो को उठा सकता है. जब सऊदी अरब यमन में मुकल्ला पर बमबारी कर सकता है. तो मोदी जी हम आपको कह रहे हैं… आप पाकिस्तान में सेना भेजकर मुंबई की सड़कों पर साजिश करने वाले 9/11 के जालिम लोगों चाहे वो मसूद अजहर हो या फिर लश्कर-ए-तैयबा का जालिम शैतान हो, उसे उठा लाओ.

Advertisement

ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक चुनावी सभा में दिए '56 इंच सीना' वाले पुराने बयान को लेकर भी ताने मारे. उन्होंने कहा, ‘मोदीजी 56 इंच का सीना है तो मसूद अजहर को (पाकिस्तान से) उठाकर लाओ. अगर ट्रंप ये कर सकता है तो क्या आप कम हैं? जब ट्रंप कर सकता है तो आपको भी करना पड़ेगा क्योंकि आपने कहा ही था, ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’.

बता दें कि डॉनल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के अंतिम चरण में पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने वहां के भारतवंशियों को संबोधित करते हुए ट्रंप के समर्थन में और अपने एक चुनावी नारे की तर्ज पर 'अबकी बार ट्रंप सरकार' का नारा दिया था. 

वीडियो: हिमाचल प्रदेश की छात्रा ने मौत से पहले आरोपी प्रोफेसर के बारे में क्या बताया?

Advertisement

Advertisement