पंजाब के संगरूर में सड़क पर काम कर रहे 8 मनरेगा मजदूरों की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई. कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद और ऐंबुलेंस व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई. पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने इस घटना पर दुख जताया है. मजदूरों को रौंदने वाली गाड़ी की पहचान कर ली गई है. उसके ड्राइवर का भी पता लगा लिया गया है. हालांकि, मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है.
पंजाब में सड़क पर काम कर रहे 8 मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, मौत
पंजाब के संगरूर जिले में लेहरागागा-जखाल रोड पर काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, घटना पंजाब के संगरूर जिले में लेहरागागा-जखाल रोड पर रविवार, 18 अक्टूबर को हुई. सड़क पर करीब 23 मजदूर काम कर रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. 5 मजदूरों की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई.
संगरूर के एसपी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि एक तेज रफ्तार गाड़ी ने MNREGA मजदूरों को कुचल दिया, जिनमें से पांच की लाशें यहीं पड़ी थीं. उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. मामले में एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी. चीमा ने आश्वासन दिया कि ट्रांसपेरेंट तरीके से मामले की जांच की जाएगी और दोषी को सजा दिलाई जाएगी.
ये भी पढ़ेंः ग्वालियर में ट्रक ने बैरिकेड तोड़ा, मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत
चीमा ने बताया कि आरोपी फरार है लेकिन उसकी पहचान कर ली गई है. उसके घरवाले और बाकी लोग भी उसके साथ थे. उसकी तलाश की जा रही है और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, जिस गाड़ी ने मजदूरों को रौंदा, वो शेवरले मैग्नम थी. उसका रजिस्ट्रेशन नंबर- PB11 CP 0080 था. ड्राइवर की पहचान रायधराना के रहने वाले परगट सिंह काला के रूप में हुई. जिन 8 लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान कर्मजीत कौर, जीवन सिंह, निकी, सर्बजीत कौर, रणजीत कौर, कर्मजीत, रानी कौर और देसराज के रूप में की गई. कई मजदूर घायल भी हैं.
वीडियो: Pandwala Khurd: पुलिस ने प्रोटेस्टर्स को डिटेन कर यहां रखा, डरावना इलाका









