The Lallantop

'ये फिर जिंदा हो जाएगी... ' पालतू बिल्ली की मौत हुई, दो दिन बाद मालकिन ने भी दे दी जान

अमरोहा के हसनपुर की रहने वाली 32 वर्षीय पूजा ने बिल्ली की मौत के बाद जान दे दी. वह उसके शव को सीने से लगाकर लगातार रोती रहीं. पूजा की मां ने पुलिस को पूरी बात बताई है.

Advertisement
post-main-image
दायीं ओर मृतक पूजा. (तस्वीर-X)

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक महिला ने पालतू बिल्ली की मौत से आहत होकर अपनी जान दे दी. महिला की बिल्ली की मौत तीन दिन पहले हो गई थी. इसके बाद से वो उसके शव को सीने से लगाकर लगातार रोती रहीं. बाद में गहरे सदमे में आकर उन्होंने अपनी जान दे दी. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार, 1 मार्च की है. अमरोहा के हसनपुर की रहने वाली 32 वर्षीय पूजा की शादी 8 साल पहले दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी. लेकिन शादी के 2 साल बाद ही तलाक हो गया. इसके बाद से वह अपनी मां गजरा देवी के साथ मायके में रह रही थीं.

पूजा ने अपने अकेलेपन के चलते एक बिल्ली पाली थी. गुरुवार, 27 फरवरी को उसकी बिल्ली की मौत हो गई. जब उसकी मां ने उसे बिल्ली को दफनाने की सलाह दी. तब पूजा ने साफ मना कर दिया. पूजा इस बात पर अड़ी रही कि बिल्ली फिर से जीवित हो जाएगी.

Advertisement

वह लगातार दो दिन तक बिल्ली के शव से लिपटकर रोती रही. शनिवार रात करीब 8 बजे मां गजरा देवी अपनी बेटी से मिलने तीसरी मंजिल स्थित कमरे में गईं. तो उन्होंने देखा कि पूजा अपनी जान दे चुकी हैं. वहीं पास में उसकी बिल्ली का शव भी पड़ा था. इस दौरान मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बिल्ली की मौत से आहत होकर आत्महत्या करने का लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके. फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

(अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आत्महत्या का ख्याल आता है, तो तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है और एक्सपर्ट आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी राय देते हैं.)

Advertisement

वीडियो: पंकजा मुंडे की हार के बाद 4 समर्थकों ने किया सुसाइड!

Advertisement