The Lallantop

70 साल की महिला सो रही थी, पड़ोसियों ने कमरे में घुसकर गैंगरेप किया

Alwar में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनको ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
राजस्थान में 70 साल की बुजुर्ग के साथ रेप करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राजस्थान के अलवर में 70 साल की महिला के खिलाफ मोरध्वज और बच्चू पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया और ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा।
  • 21 जुलाई की रात पीड़िता के कमरे में आरोपी मोरध्वज और बच्चू घुसे, जिससे महिला की चीख सुनकर उसका बेटा जाग गया; बाद में महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
  • पुलिस ने फॉरेंसिक सबूत जुटाकर आरोपियों को गिरफ़्तार किया और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर शीघ्र न्याय दिलाने की प्रक्रिया शुरू की है।
author-image
हिमांशु शर्मा

राजस्थान के अलवर में 70 साल की बुजुर्ग महिला का कथित तौर पर गैंगरेप किया गया. पुलिस ने इस आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया.

Advertisement
70 साल की महिला से गैंगरेप

आरोपियों की पहचान मोरध्वज और बच्चू के तौर पर हुई है. पीड़ित महिला और दोनों आरोपी खेड़ली थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. इंडिया टुडे से जुड़े हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वो 21 जुलाई की रात वो अपने कमरे में सो रही थी. तभी गांव के मोरध्वज और बच्चू उनके कमरे में घुस गए और कथित तौर पर उनके साथ गैंगरेप किया.

महिला के चीखें सुनकर उनका बेटा जगा और कमरे की तरफ बढ़ा. तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए. बाद में महिला ने बेटे के साथ खेड़ली थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल टेस्ट करवाया. इसके बाद पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से सभी साइंटिफिक सबूतों को जुटाया. बाद में आरोपियों को उनके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: DU के बाद JNU ने भी छात्रों से कहा- प्रोटेस्ट से दूर रहो; राहुल गांधी ने तगड़ा सुना दिया

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. पीड़िता के बयान दर्ज किए गए. इसके बाद दोनों ही आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया. 

मामले की पुष्टि करते हुए कठूमर के डिप्टी SP जोगिंदर सिंह राजावत ने बताया कि खेड़ली थाना प्रभारी विजय चंदेल और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पीड़िता खुद अपने पुत्र के साथ थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी. उन्होंने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर महिला को जल्दी से जल्दी न्याय दिलाया जाएगा.

Advertisement

वीडियो: सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी, CJP Protesters क्या बोले?

Advertisement