The Lallantop

एयर इंडिया ने गलत विमान कनाडा भेज दिया, 9 घंटे बाद वापस दिल्ली बुलाया

एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली से कनाडा जा रही थी. लेकिन नौ घंटे तक उड़ान भरने के बाद चीन के एयरस्पेस से विमान को वापस बुला लिया गया. आप सोच रहे होंगे विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई होगी, या फिर चीन की कोई आपत्ति रही होगी, या फिर मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध के चलते ऐसा हुआ हो. लेकिन ये तीनों अनुमान सही नहीं हैं. जानिए आखिर हुआ क्या?

Advertisement
post-main-image
दिल्ली से वैंकूवर जा रहे एयर इंडिया के विमान को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एयर इंडिया की फ्लाइट A1-185, जो दिल्ली से कनाडा वैंकूवर जा रही थी, ऑपरेशनल समस्या के कारण लगभग नौ घंटे बाद चीन के एयरस्पेस में लौटकर वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
  • एयर इंडिया ने गलती से अपनी B777-200 LR विमान भेजा, जिसके पास कनाडा के लिए उड़ान की मंजूरी नहीं थी, जबकि कंपनी के पास B777-300 ER मॉडल की उड़ान की अनुमति थी।
  • एयर इंडिया ने ऑपरेशनल इश्यू खत्म करके 20 मार्च को सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से वैंकूवर भेजा और यात्रियों व क्रू मेंबर्स की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा।

एयर इंडिया की फ्लाइट A1-185 दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही थी. लेकिन अचानक इसे यूटर्न लेना पड़ा. लगभग नौ घंटे की उड़ान के बाद. चीन के एयरस्पेस से इसे वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा. लौटने का कारण बेहद अजीब है. विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी. चीन की कोई आपत्ति नहीं थी. मिडिल ईस्ट के युद्ध से भी इसका कोई राब्ता नहीं है. दरअसल जिस प्लेन को कनाडा भेजा जा रहा था, कथित तौर पर एयरलाइंस के पास उसकी मंजूरी नहीं थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया के पास अपने बोइंग 777-300 एक्सटेंडेड रेंज (ER) फ्लीट को कनाडा भेजने की मंजूरी है. लेकिन कंपनी ने B777-200 लॉन्ग रेंज (LR) फ्लीट के एक विमान को भेज दिया, जिसकी फ्लाइट संख्या (A1 185) थी. विमान के 9 घंटे की उड़ान के बाद एयरलाइंस को अपनी गलती का अहसास हुआ. तब तक विमान चीनी एयरस्पेस में कुनमिंग के पास पहुंच गया था. इसके बाद एयरलाइन ने विमान को फिर से वापस दिल्ली बुला लिया.

फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स के मुताबिक, विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर टेकऑफ किया था. फिर उसी दिन शाम को 7 बजकर 19 मिनट पर विमान की लैंडिंग हुई. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया,

Advertisement

 19 मार्च को एयर इंडिया की फ्लाइट A1-185  दिल्ली से वैंकूवर जा रही थी. ऑपरेशनल इश्यू की वजह से ये दिल्ली वापस लौट आई है. एयरक्राफ्ट दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से लैंड हो गया है. सभी यात्री और क्रू मेंबर्स ठीक हैं. हमें यात्रियों और हमारे मेहमानों को हुई परेशानी का गहरा दुख है. हमारी ग्राउंड टीम ने दिल्ली में उन्हें हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई है. यात्रियों और क्रू की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है. 

एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि उनके लिए यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सबसे जरूरी है. इस बीच एयर इंडिया ने ऑफिशियली ये जानकारी भी दी है कि फ्लाइट से जुड़ी ऑपरेशनल दिक्कतों को दूर कर लिया गया. और इसके बाद सभी यात्रियों को 20 मार्च की सुबह दूसरी फ्लाइट से वैंकूवर भेज दिया गया है. 

वीडियो: एयर इंडिया के पायलट ने कनाडा टू दिल्ली फ्लाइट की उड़ान भरने से पहले शराब पी? DGCA ने एक्शन लिया

Advertisement

Advertisement