The Lallantop

एयर इंडिया के एक और Boeing विमान का फ्यूल सिस्टम बिगड़ा, पायलट ने फ्लाइट वापस ली

एयर इंडिया ने तकनीकी कारणों से एक Boeing 787 Dreamliner विमान को फ्लाइट ऑपरेशन से हटा दिया है. विमान के लेफ्ट इंजन का Fuel Control Switch दो बार रन स्थिति में टिक नहीं पाया. ऐसी स्थिति में विमान के उड़ान भरने पर इंजन के अचानक बंद हो जाने का खतरा होता है.

Advertisement
post-main-image
एयर इंडिया का एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर तकनीकी दिक्कतों के चलते उड़ान नहीं भर पाया (इंडिया टुडे)
author-image
दीपेश त्रिपाठी

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइन विमान को तकनीकी कारणों से फ्लाइट ऑपरेशन से हटा दिया गया. एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि फ्लाइट AI132 को उड़ान भरनी थी. लेकिन पायलटों ने बताया कि प्लेन का फ्यूल कंट्रोल स्विच इंजन स्टार्ट करने के दौरान 3 बार पोजिशन से कटऑफ हुआ. इसके चलते विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि पायलट द्वारा खराबी की सूचना मिलने के बाद फ्लाइट को तुरंत ग्राउंड कर दिया गया. मामले की जांच में ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) बोइंग कंपनी को भी शामिल किया गया है. घटना की जानकारी विमान नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को भी दी गई है. DGCA के निर्देश पर एयर इंडिया ने अपने पूरे बोइंग 787 फ्लीट के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की है. बाकी किसी विमान में कोई दिक्कत नहीं मिली है.

न्यूज एजेंसी ANI ने सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन(SMF) के हवाले से बताया है, एयर इंडिया की फ्लाइट AI132 के ऑपरेशन के दौरान लेफ्ट इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच दो बार कोशिश करने पर भी रन पोजिशन में लॉक नहीं हुआ और कटऑफ की तरह बढ़ता चला गया. इस स्थिति में उड़ान के दौरान इंजन के अचानक बंद होने का डर बना रहता है.

Advertisement

विमान सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी थिंक टैंक SMF ने ध्यान दिलाया कि यह घटना 12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के हुए हादसे की चल रही जांच के बीच हुई है. उसमें भी एक बोइंग 787 विमान शामिल था. हालांकि SMF ने इन दोनों घटनाओं में कोई सीधा संबंध नहीं बताया है. लेकिन एक तरह के एयरक्राफ्ट के फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में बार-बार आने वाली दिक्कत की उच्चतम स्तर पर जांच की जरूरत पर जोर दिया है.

क्या होता है फ्यूल कंट्रोल स्विच, रन पोजिशन और कटऑफ पोजिशन?

फ्यूल कंट्रोल स्विच विमान के कॉकपिट में थ्रस्ट लीवर के पास होते हैं. इनका काम इंजन में फ्यूल की सप्लाई को कंट्रोल करते हैं. हर इंजन के लिए अलग-अलग फ्यूल कंट्रोल स्विच होता है. उदाहरण के लिए बोइंग 787 में दो स्विच होते हैं एक बाएं इंजन के लिए और एक दाएं इंजन के लिए.

Advertisement

रन पोजिशन : जब स्विच रन पर होता है तो फ्यूल वॉल्व खुलता है और इंजन में फ्यूल की सप्लाई शुरू हो जाती है. इससे इंजन चालू रहता है और विमान को थ्रस्ट मिलता है.

कटऑफ पोजिशन : जब स्विच को कटऑफ पर किया जाता है तो फ्यूल वॉल्व बंद हो जता है और इंजन में फ्यूल की सप्लाई रुक जाती है. इससे इंजन तुरंत बंद हो जाता है.

वीडियो: एयर इंडिया और बोइंग के खिलाफ UK कोर्ट में चल सकता है केस

Advertisement