The Lallantop

एयरपोर्ट पर उतरी महिला की तलाशी हुई, प्राइवेट पार्ट में छिपा था 83 लाख का सोना

Ahmedabad airport woman tries smuggling gold: गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशल एयरपोर्ट से एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि महिला कथित तौर पर अपने प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर भारत ला रही थी.

Advertisement
post-main-image
महिला ने दो ओवल कैप्सूल में सोना भरकर अपने प्राइवेट पार्ट में रखी थी. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गुजरात के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महिला को AK-91 फ्लाइट से आने के बाद सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जो अपने प्राइवेट पार्ट में 643.28 ग्राम सोने के कैप्सूल छिपाए थी।
  • कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट और एडवांस पैसेंजर इंफोर्मेशन सिस्टम को सोना तस्करी की सूचना मिलने पर महिला पर नजर रखी गई, जिसके बाद जब वह ग्रीन चैनल से बाहर निकली, तब जांच कर उसे हिरासत में लिया गया।
  • गिरफ्तारी के बाद 24 कैरेट शुद्धता वाले 553.07 ग्राम सोने के साथ जांच चल रही है कि कहीं यह अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़ा है या नहीं, और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

गुजरात में एक महिला को सोना तस्करी के आरोप में एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी महिला कुआलालंपुर से फ्लाइट नंबर AK-91 से अहमदाबाद पहुंची थी. बताया गया कि महिला ने कथित तौर पर गोल्ड के दो कैप्सूल अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखे थे. जिनका कुल वजन जांच में 643.28 ग्राम निकला है, यानी आधी किलो से भी ज्यादा. 

Advertisement

ये मामला अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशल एयरपोर्ट का है. कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) और एडवांस पैसेंजर इंफोर्मेशन सिस्टम (APIS) प्रोफाइलिंग को तस्करी से जुड़ी सूचना मिली थी. Fसके आधार पर महिला पर नजर रखी गई. जब महिला टर्मिनल-2 से उतकर ग्रीन चैनल से बाहर निकलने वाली थी, तभी अधिकारियों ने उसे रोक लिया. पूछताछ की गई. संतोषजनक जवाब ना मिलने पर उसकी जांच की गई.

इंडिया टुडे से जुड़े ब्रिजेश दोषी की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट से काले टेप में लिपटी दो ओवल शेप कैप्सूल बरामद की गई. इन कैप्सूलों में लिक्विड कैमिकल के साथ सोने का पेस्ट भरा हुआ था. जिसका कुल वजन 643.28 ग्राम था. प्यूरिफिकेशन के बाद इसमें से 553.07 ग्राम (24 कैरेट) गोल्ड 999.0 शुद्धता का निकला.

Advertisement

जब्त किए गए सोने का प्राइस मार्केट में 83 लाख 29 हजार रुपये है, जबकि टैरिफ वेल्यू  75 लाख 58 हजार रुपये. अधिकारियों ने बताया कि यात्री ने सोने की जानकारी दिए बिना उसे छिपाकर शुल्क से बचने की कोशिश की. सोना जब्त कर महिला को कस्टम एक्ट 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है. सोना जब्त कर आगे जांच की जा रही है कि कहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तस्करी के पीछे कोई अन्य गिरोह तो शामिल नहीं. 

गोल्ड स्मगलिंग का ये कोई पहला मामला नहीं है. 2025 में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर से दिल्ली कस्टम्स के अधिकारियों ने एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया था. आरोप लगा कि यात्री ने 170 ग्राम सोना प्लास्टिक की पानी की बोतल के ढक्कन के अंदर छिपाकर स्मगल करने की कोशिश की. यात्री दुबई से आया था. 2024 में एक एयर होस्टेस को गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. बताया गया कि महिला ने एक किलोग्राम सोना अपने रेक्टम में छिपा रखा था.

वीडियो: असम विधानसभा चुनाव: जोरहाट के मुसलमान मुख्यमंत्री हिमंता सर्मा पर क्या बोले?

Advertisement

Advertisement