The Lallantop

प्रेमी के नाम से ईमेल आईडी बनाकर 11 राज्यों को भेजी बम ब्लास्ट की धमकियां, महिला इंजीनियर का गजब कांड!

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने रेनी जोशिल्डा नाम की आरोपी को पकड़ा है. उसने पुलिस को बताया कि उसने चेन्नई से इंजीनियरिंग की, फिर रोबोटिक्स का कोर्स किया. अब वो ‘डिलॉयट कंपनी में सीनियर कंसल्टेंट’ है.

Advertisement
post-main-image
बम की छूठी धमकी देने वाली रेनी जोशिल्डा को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया. (India Today/X)
author-image
ब्रिजेश दोशी

चेन्नई की एक रोबोटिक्स इंजीनियर ने एक ऐसी कॉन्सपिरेसी को अंजाम दिया जिस पर क्राइम वेब सीरीज बनाई जा सकती है. महिला पर आरोप है कि उसने बम की झूठी धमकी देकर ना सिर्फ 11 राज्यों में दहशत फैलाई, बल्कि अपने ‘प्यार की हार का बदला’ लेने की भी साजिश रची. आरोपी महिला ने अहमदाबाद में ही 21 जगहों पर बम धमकियों के ईमेल भेजे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े ब्रजेश जोशी की रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने रेनी जोशिल्डा नाम की आरोपी को पकड़ा है. उसने पुलिस को बताया कि उसने चेन्नई से इंजीनियरिंग की, फिर रोबोटिक्स का कोर्स किया. अब वो ‘डिलॉयट कंपनी में सीनियर कंसल्टेंट’ है.

पुलिस के मुताबिक, रेनी का कहना है कि वो दिविज प्रभाकर नाम के शख्स से ‘प्यार’ करती है, लेकिन दिविज ने इसी साल फरवरी में किसी और महिला के साथ शादी कर ली. आरोप है कि दिविज से बदला लेने के लिए वो उसके नाम से बम की धमकी देती थी.

Advertisement

महिला स्मार्ट टेक्नोलॉजी की जानकार बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि उसने एक से ज्यादा फेक ईमेल आईडी बनाईं और 11 राज्यों में बम ब्लास्ट की धमकियां दीं. इनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, बिहार, तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं. क्या नरेंद्र मोदी स्टेडियम, क्या स्कूल, क्या अस्पताल, जगह-जगह इस महिला ने बम धमाके करने की झूठी धमकियां दीं.

जोशिल्डा ने ये धमकियां दिविज प्रभाकर के नाम से भेजीं, ताकि उसे फंसाया जा सके. हालांकि पूरी तरह से छिपकर काम करने और सावधानी बरतने के बावजूद एक छोटी सी गलती ने उसे पकड़वा दिया. उसकी एक भूल ने पुलिस के लिए पूरे मामले को सुलझाना आसान बना दिया.

अहमदाबाद के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) शरद सिंघल ने बताया, “रानी ने फेक ईमेल आईडी बनाने के लिए टोर ब्राउजर और डार्क वेब का इस्तेमाल किया. इसने अलग अलग ईमेल आईडी बनाई, जिसमें pakistanjkweb@gmail.com और दिविज प्रभाकर के नाम से जीमेल आईडी शामिल हैं.”

Advertisement

ईमेल आईडी बनाने के लिए आरोपी महिला इंजीनियर वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करती थी. बावजूद इसके एक बार जब उसने अपने असली और फेक अकाउंट्स को एक ही डिवाइस से लॉगिन किया, तो पुलिस को उस तक पहुंचने में कोई मुश्किल नहीं हुई.

JCP शरद सिंघल ने मीडिया को बताया,

"पिछले एक साल में देखें तो बहुत सारे मेल्स अफवाह निकलते थे कि आपके स्टेडियम को बम से उड़ाया जाएगा. अभी हाल ही में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ. तब अगले दिन सिविल हॉस्पिटल में भी ऐसा मेल किया गया कि जो प्लेन क्रैश हुआ है उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं... कुल अहमदाबाद सिटी में 21 जगह, 21 बार अलग अलग मेल आए हैं."

उन्होंने आगे बताया कि रेनी काफी ज्यादा होशियार है. उसने कोई डिजिटल ट्रेल या डिजिटल फुटप्रिंट नहीं छोड़ा. इसकी वजह से उस तक पहुंचना काफी मुश्किल था. उन्होंने यह भी बताया कि रथ यात्रा से पहले हमें यह बड़ी कामयाबी मिली है. यह रथ यात्रा अहमदाबाद समेत पूरे गुजरात का एक बड़ा धार्मिक आयोजन है.

वीडियो: CCTV में कपड़ा उठाते दिखे दरोगा, दुकानदार ने लगाये चोरी के आरोप

Advertisement