The Lallantop

'बाबरी विध्वंस पर गर्व...' शिवसेना के ये पोस्ट लगाने पर MVA गठबंधन में टूट, ये पार्टी अलग हो गई

उद्धव ठाकरे के करीबी MLC मिलिंद नार्वेकर ने बाबरी विध्वंस को लेकर एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट के बाद ही महाविकास अघाड़ी में शामिल एक पार्टी अलग हो गई.

Advertisement
post-main-image
समाजवादी पार्टी ने MVA से अलग होने का फैसला किया है. (फाइल फोटो-इंडिया टुडे)

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद अब महाविकास अघाड़ी (MVA) में टूट की शुरुआत हो चुकी है. समाजवादी पार्टी ने MVA से अलग होने का फैसला किया है. दरअसल, उद्धव ठाकरे के करीबी MLC मिलिंद नार्वेकर ने बाबरी विध्वंस को लेकर एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट को देखकर सपा भड़क गई. इसके बाद महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने गठबंधन से अलग होने का फैसला ले लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा,

"समाजवादी पार्टी को महाराष्ट्र में अकेले चलना गवारा है, लेकिन महाविकास अघाड़ी में रहते हुए शिवसेना (UBT) की सांप्रदायिक विचारधारा का हिस्सा बनना हरगिज़ गवारा नहीं."

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक अबू आजमी ने मीडिया से बातचीत की. कहा कि शिवसेना (UBT) ने एक समाचार पत्र में विज्ञापन दिया था. विज्ञापन में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने वालों को बधाई दी गई थी. उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी ने भी मस्जिद के विध्वंस की सराहना करते हुए X पर पोस्ट किया था. उन्होंने आगे कहा कि वह MVA छोड़ रहे हैं. इस बारे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी बात कर रहे हैं. अगर MVA में कोई ऐसी भाषा बोलता है, तो भाजपा और उनमें क्या अंतर है? हमें उनके साथ क्यों रहना चाहिए?

शिवसेना ने विज्ञापन देकर बाबरी मस्जिद ढहाने वालों को बधाई दी थी. इसके अलावा, शिवसेना (UBT) नेता मिलिंद नार्वेकर ने इसे लेकर X पर पोस्ट भी किया था, जिसमें उन्होंने बाबरी मस्जिद गिराने वालों की प्रशंसा की थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Delhi Triple Murder: शादी की बात पर गर्लफ्रेंड के सामने मारा थप्पड़, इसलिए कर दी पैरेंट्स की हत्या, बहन को भी नहीं छोड़ा

बता दें कि 6 दिसंबर 1992 का दिन देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में दर्ज है. इस दिन कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया था. इसके बाद अयोध्या से लेकर पूरे देश में अनेक हिस्सों में हिंसा और दंगे भड़क उठे. इन दंगों में सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.

वीडियो: NCERT ने पूरा अयोध्या चैप्टर बदला, कई जगहों से 'बाबरी विध्वंस' वाली बात हटाई

Advertisement