The Lallantop

अभिजीत दिपके का अल्टिमेटम, 'भैंस के तबेले वाला स्कूल 48 घंटे में ठीक करो वर्ना मैं आ रहा हूं'

राजस्थान में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम से कथित मारपीट को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार को 48 घंटे का अल्टिमेटम दिया है. उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और स्कूल की स्थिति सुधारने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो जंतर-मंतर जैसे विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
अभिजीत दिपके ने दी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अभिजीत दिपके ने राजस्थान में एक सरकारी स्कूल के खस्ताहाल हालात को लेकर 48 घंटे में सुधार न होने पर धरना प्रदर्शित करने की चेतावनी दी है।
  • राजस्थान के रामपुरा कंवरपुरा गांव में एक सरकारी स्कूल पिछले तीन साल से गोशाला में चल रहा था, जिसे देखकर CJP की टीम ने निरीक्षण किया था।
  • अगर 48 घंटे के भीतर स्कूल सुधार और आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो दिपके जयपुर आकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और अपने समर्थकों को भी शामिल होने का आह्वान किया है।

अभिजीत दिपके ने फिर से जंतर-मंतर जैसे प्रोटेस्ट की चेतावनी दी है. राजस्थान में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि ‘बीजेपी के गुंडों’ ने सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम को मारा-पीटा क्योंकि वह भैंस के एक तबेले में चलने वाले स्कूल को एक्सपोज करने वाले थे. दिपके ने सरकार को स्कूल को ठीक करने के लिए 48 घंटे का अल्टिमेटम दिया. इसके साथ ही मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी.  

Advertisement

वीडियो में दिपके ने कहा, “जयपुर में आशुतोष रांका और उनकी टीम को बीजेपी के गुंडों ने मारा और पीटा. यह गुंडागर्दी क्यों हुई? क्योंकि एक भैंस के तबेले में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था, जिसे आशुतोष एक्सपोज करने वाले थे.” 

उन्होंने आगे कहा, 

Advertisement

मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर 48 घंटे के अंदर उस स्कूल को ठीक कराने का काम शुरू नहीं किया जाता है. उन गुंडों को अरेस्ट नहीं किया जाता है तो मैं खुद जयपुर आऊंगा और उस स्कूल के सामने बैठा रहूंगा. जब तक स्कूल को ठीक कराने का काम शुरू नहीं किया जाता है. 

उन्होंने अपने समर्थकों से भी अपील की है कि वे लोग जयपुर जाएं और उनके साथ वैसे ही विरोध प्रदर्शन में शामिल हों, जैसे दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए थे. राजस्थान सरकार के उस सर्कुलर पर भी दिपके ने हमला बोला, जिसमें प्रदेश के स्कूल के फोटो या वीडियो न बनाने के बारे में कहा गया था. दिपके ने कहा, 

राजस्थान सरकार ने सर्कुलर निकाला है, जिसमें लिखा गया है कि कोई भी टूटे स्कूल का फोटो या वीडियो न निकाले. उस सर्कुलर को वापस लिया जाए और बीजेपी वालों से मैं खासतौर पर कहना चाहता हूं कि हम पर चाहे जितने अटैक कर लो. चाहे जितने हमले कर लो लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे. स्कूल तो हम ठीक करा कर ही रहेंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ेंः नाराज बेटे को बचाने की कोशिश में मां-बाप भी पहाड़ से गिरे, तीनों की दर्दनाक मौत

बता दें कि CJP की टीम जयपुर की बगरू विधानसभा सीट के रामपुरा कंवरपुरा गांव के एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची थी. पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने दावा किया कि यहां का एक स्कूल पिछले तीन सालों से एक गोशाला में चल रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि यहां मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उनसे मारपीट की.

वीडियो: Tamil Nadu की Vijay सरकार का यू-टर्न, CJP Protest में छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

Advertisement