The Lallantop
Logo

सेहतः स्ट्रेस से दिल पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर से जानिए

अगर लगातार स्ट्रेस रहे तो हमारे खून में कोर्टिसोल नाम का हॉर्मोन रिलीज़ होता है. इसकी वजह से दिल की धड़कनें, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर बढ़ जाता है. स्ट्रेस से हार्ट अटैक भी पड़ सकता है.

Advertisement

किसी व्यक्ति को स्ट्रेस हो तो उसका किसी काम में मन नहीं लगता. भूख-प्यास मर जाती है. उससे मुस्कुराया भी मुश्किल से जाता है. स्ट्रेस हमारे शरीर, हमारे दिमाग पर बहुत बुरा असर डालता है. ये दिल को भी अपनी चपेट में ले लेता है. कैसे? ये आज सेहत के इस एपिसोड में समझेंगे. डॉक्टर से जानेंगे कि क्या ज़्यादा स्ट्रेस से दिल की बीमारियों का ख़तरा बढ़ता है. स्ट्रेस का दिल पर क्या असर पड़ता है. दिल से जुड़े किन लक्षणों पर नज़र रखना ज़रूरी है और स्ट्रेस से दिल पर असर न पड़े, इसके लिए डॉक्टर क्या टिप्स देते हैं. वीडियो देखें. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


 

Advertisement
Advertisement