The Lallantop

चाय अच्छी है या कॉफी, पीने वालों को आज क्लियर हो जाएगा

डॉक्टर से जानेंगे कि कौन-सी चाय या कॉफी आपके लिए बेस्ट है. और किस तरह की चाय या कॉफी को पीना अवॉइड करना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
सबसे अच्छी चाय का नाम पता है?

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • चाय और कॉफी के फायदे और नुकसान पर डॉक्टर विकास जिंदल ने बताया कि दूध वाली चाय और कॉफी में अधिक कैलोरी होती है, जिससे वजन बढ़ने और शुगर कंट्रोल में समस्या आ सकती है।
  • दूध वाली चाय और कॉफी में दूध और चीनी के कारण कैलोरी अधिक होती है, वहीं हर्बल टी और ब्लैक कॉफी शरीर के पाचन तंत्र को बेहतर बनाती हैं और इम्यूनिटी को बढ़ाती हैं।
  • ब्लैक कॉफी को दिन में दो-तीन कप से अधिक नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी, पेट दर्द और नींद में समस्या हो सकती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही इसकी खपत सलाह दी जाती है।

आप चाय पीते हैं या कॉफी? खैर जो भी पीते हों, ये तो ज़रूर है कि आप अपनी ड्रिंक को बेस्ट मानते होंगे. चाय के शौकीनों को चाय से बढ़कर कुछ नहीं लगता. वहीं, कॉफी लवर्स अपनी कॉफी पर ही टिके रहते हैं. पर अगर बात फायदे और नुकसान की हो, तो कौन जीतेगा? यही बताएंगे आज.

Advertisement

डॉक्टर से जानेंगे कि कौन-सी चाय या कॉफी आपके लिए बेस्ट है. और किस तरह की चाय या कॉफी को पीना अवॉइड करना चाहिए.

चाय के फायदे और नुकसान

हमें बताया डॉक्टर विकास जिंदल ने.

Advertisement
dr vikas jindal
डॉ. विकास जिंदल, कंसल्टेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सी.के.बिड़ला हॉस्पिटल, दिल्ली

दूध वाली चाय पीने के नुकसान ज़्यादा हैं. ऐसी चाय में दूध और चीनी होती है. ये दोनों शरीर को ज़्यादा कैलोरी देते हैं. इससे वज़न बढ़ सकता है और शुगर अनकंट्रोल्ड हो सकती है. इसलिए दूध वाली चाय पीने के फायदे कम, नुकसान ज़्यादा हैं. 

जहां तक हर्बल टी की बात है तो इसमें लौंग, इलायची, दालचीनी और अदरक वग़ैरा होती हैं. हर्बल टी के बहुत फायदे हैं. इसे पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. इम्यूनिटी भी बढ़ती है.

tea and coffee
ब्लैक कॉफी और हर्बल टी आपके लिए बहुत फायदेमंद है 

कॉफी के फायदे और नुकसान

अगर दूध वाली कॉफी है, तो उससे शरीर को एक्स्ट्रा कैलोरी मिलती है. दूध वाली कॉफी पीने से परहेज़ करना चाहिए. ब्लैक कॉफी के बहुत फायदे हैं. ब्लैक कॉफी में कैफीन होता है. इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. ये हमें जगाकर रखती है.

Advertisement

ब्लैक कॉफी पेट के फैट को बर्न करती है. फैटी लिवर में भी इसका फायदा देखा गया है. अगर लिवर सख्त हो गया है, तो उसमें भी ये फायदा पहुंचाती है. 

ब्लैक कॉफी को एक दिन में दो-तीन कप से ज़्यादा न पिएं वर्ना एसिडिटी हो सकती है. एसिडिटी ज़्यादा होने से पेटदर्द और ब्लोटिंग हो सकती है. रात में ब्लैक कॉफी पीने से बचें वर्ना नींद नहीं आएगी. अगर नींद नहीं आएगी तो अगले दिन मन भी सही नहीं रहेगा. ब्लैक कॉफी पीना अच्छा है, लेकिन सीमित मात्रा में.

(यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)

वीडियो: सेहत: IVF से हुए बच्चे अक्सर बीमार रहते हैं?

Advertisement