बीते सोमवार को देश भर में 15 अगस्त के दिन 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. सुबह से ही देश के अलग-अलग हिस्सों से झंडा फहराने की तस्वीरें सामने आईं लेकिन शाम होते-होते सांप्रदायिक दावे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वीडियो में स्कूल के कुछ बच्चे हैं, जो अलग-अलग गेटअप में दिख रहे हैं. 30 सेकेंड के वीडियो में साड़ी पहने हुए लड़की के सिर से एक लड़का मुकुट हटा देता है और फिर पास में खड़ी लड़की सफेद रंग का कपड़ा उसके सिर पर डाल देती है. इसके बाद लड़की समेत सभी बच्चे नमाज़ पढ़ने लगते हैं. वीडियो को शेयर कर दावा है कि भारत माता पहले मुकुट पहने खड़ी थीं लेकिन बाद में उन्हें हिजाब पहनाकर नमाज़ पढ़वाई गई. देखिए वीडियो.
पड़ताल: बच्चों के नाम पर भारत माता का अपमान बताकर फैलाए झूठ का सच क्या है?
दावा है कि वीडियो में भारत माता का अपमान किया गया है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















