8 दिसंबर, 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर Mi-17V5 क्रैश हो गया. इस हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई. हेलिकॉप्टर में सवार ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अभी जीवित हैं, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है. इस दुखद घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियोज़ के जरिए दावा किया जा रहा है कि ये हेलिकॉप्टर क्रैश होने से ठीक पहले के हैं. पहला वायरल वीडियो 1 मिनट 20 सेकेंड का है, जिसमें एक हेलिकॉप्टर हवा में जलता हुआ दिखाई दे रहा है. पड़ताल ‘दी लल्लनटॉप’ ने वायरल हो रहे दावों की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल दावे भ्रामक साबित हुए. वायरल दावों में मौजूद वीडियो का CDS बिपिन रावत के क्रैश हुए हेलिकॉप्टर से कोई लेना-देना नहीं है. देखें वीडियो.
पड़ताल: CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश से जुड़े वीडियो भ्रामक
हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई थी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











.webp?width=275)







