सोशल मीडिया पर एक बच्चे की किडनैपिंग बताते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क किनारे एक महिला बच्चे का हाथ पकड़कर उसे ज़बरदस्ती कहीं ले जा रही है. तभी बगल से गुज़रती कार में जा रहे कुछ लड़के उस महिला को रोकने की कोशिश करते हैं. कार में मौजूद लड़के महिला का वीडियो बनाते हैं और बच्चे के साथ-साथ एक छोटी लड़की को भी बचाते नज़र आते हैं. दावा है कि ये जिहादी महिला पार्क से बच्चों को किडनैप कर ले जाती है और बाद में उनसे भीख मंगवाती है. ‘दी लल्लनटॉप’ की पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ शेयर किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. शेयर किया जा रहा वीडियो स्क्रिप्टेड यानी सोच-समझकर बनाया है. वीडियो में दिख रहे लोग सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं. देखें वीडियो.
पड़ताल: स्क्रिप्टेड वीडियो को मुस्लिम महिला और बच्चा चोरी से जोड़कर शेयर किया
वीडियो में एक महिला बच्चे का हाथ पकड़कर उसे ज़बरदस्ती कहीं ले जा रही है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










.webp?width=275)

.webp?width=275)








