The Lallantop

यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की एडिटेड तस्वीर एपस्टीन फाइल्स से जोड़कर वायरल

सोशल मीडिया पर दो महिलाओं के बीच घिरे एक व्यक्ति की तस्वीर वायरल है. दावा किया जा रहा है कि तस्वीर ‘एपस्टीन फाइल्स’ से है और इसमें नज़र आ रहे शख्स अबू धाबी के शासक और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान हैं.

Advertisement
post-main-image
यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की एडिटेड तस्वीर एपस्टीन फाइल्स से जोड़कर वायरल

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हाल ही में जारी करीब 30 लाख पन्नों के दस्तावेज़ों और हजारों वीडियो-तस्वीरों में जेफ्री एपस्टीन के कई प्रभावशाली कारोबारियों और नेताओं के संबंध उजागर हुए हैं।
  • वायरल तस्वीर में दिखाए गए व्यक्ति का चेहरा एडिट करके यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का लगाया गया है, जबकि असल व्यक्ति मोरक्को के पूर्व फुटबॉलर मारुआने चमाख है।
  • पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि वायरल तस्वीर भ्रामक है और मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का नाम एपस्टीन फाइल्स में मौजूद है, लेकिन वायरल दावे से संबंधित नहीं।

हाल ही में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े करीब 30 लाख पन्नों के दस्तावेज़ और हज़ारों वीडियो-तस्वीरें जारी हुए हैं. इन दस्तावेज़ों में एपस्टीन के कई ताकतवर कारोबारियों और दुनिया के नेताओं के साथ संबंधों का खुलासा हुआ है. इस बीच सोशल मीडिया पर दो महिलाओं के बीच घिरे एक व्यक्ति की तस्वीर वायरल है. दावा किया जा रहा है कि तस्वीर ‘एपस्टीन फाइल्स’ से है और इसमें नज़र आ रहे शख्स अबू धाबी के शासक और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अनिल नाम के एक X यूजर ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “अबू धाबी का क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी एप्सटीन के प्राइवेट आईलैंड पर मजा मारने जाता था.”

undefined

Advertisement

यही दावा कई अन्य यूजर्स ने भी शेयर किया है जिनके पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं.

पड़ताल

क्या सच्चाई है तस्वीर की? वायरल तस्वीर को गूगल लेंस से सर्च करे पर हमें ये Save Morocco के पेज पर मिली जोकि 25 जनवरी, 2012 को अपलोड की गई थी. लेकिन एक बड़ा अंतर है. वायरल तस्वीर में नज़र आ रहीं दोनों महिलाएं तो इस तस्वीर में हैं. उसी भाव-भंगिमा के साथ हैं. लेकिन उन महिलाओं के बीच में खड़ा व्यक्ति कोई और है. वो मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान नहीं है. तस्वीर के साथ दी गई जानकारी में शख्स का नाम Chamakh बताया गया है.

पोस्ट का स्क्रीनशॉट
पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इससे हिंट लेते हुए हमने गूगल सर्च किया तो हमें कई अरबी मीडिया में छपी रिपोर्ट मिली. जिसमें ये तस्वीर मौजूद है. इसमें बताया गया है कि ये शख्स मोरक्को के पूर्व फुटबॉलर ‘Marouane Chamakh’ हैं.

Advertisement

वायरल तस्वीर का इससे मिलान करने पर साफ है कि ‘Chamakh’ के चेहरे को एडिट करके मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का चेहरा लगाया गया है.

असल और एडिटेड तस्वीर
एडिटेड                                                                                                                                                 असल तस्वीर

सवाल है कि क्या एपस्टीन फाइल्स में मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का नाम है?

हां, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद का नाम एपस्टीन फाइल्स में ज़रूर है, लेकिन इस वायरल तस्वीर वाले मामले में नहीं, बल्कि एक अलग संदर्भ में. रिपोर्ट के मुताबिक, जेफरी एपस्टीन ने सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या को लेकर अनस अल-रशीद नाम के एक व्यक्ति से बातचीत की थी. जिसमें उसने कहा था कि अगर मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उसे फंसाया हो तो मुझे हैरानी नहीं होगी.

नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि एडिटेड तस्वीर के ज़रिए भ्रामक दावा शेयर किया जा रहा है. वायरल तस्वीर में यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान नहीं हैं.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: ऑपरेशन सिंदूर में जेट गिरा? अभिनंदन की पूरी कहानी क्या है? ACM बीएस धनोआ ने सब बताया

Advertisement