The Lallantop

एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत को रोहित शर्मा ने ब्लड डोनेट किया?

हॉस्पिटल में बेड पर लेटे रोहित शर्मा की तस्वीर वायरल है.

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर.
दावा

30 दिसंबर को क्रिकेटर ऋषभ पंत का रुड़की में एक्सीडेंट हुआ था. इसके बाद पंत को देहरादून के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. अब पंत को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है. दावे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीर है. दावा है कि रोहित ने ऋष पंत को ब्लड डोनेट किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

  ट्विटर यूज़र आयुष ने वायरल तस्वीर को ट्वीट कर लिखा,  (आर्काइव)

वह (रोहित) इमरजेंसी में खून देने के लिए पंत से मिले क्योंकि डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें एक ही ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति की जरूरत है. रोहित शर्मा लीडर और रक्षक की परिभाषा हैं.

Advertisement

फेसबुक यूजर भी रोहित की वायरल तस्वीर को इसी दावे के साथ शेयर कर रहे हैं.

फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट.

पड़ताल

 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला. हॉस्पिटल में लेटे रोहित शर्मा की तस्वीर का ऋषभ पंत से कोई लेना-देना नहीं है.

रिवर्स इमेज सर्च की मदद से खोजने पर हमें वायरल तस्वीर इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश हुई 12 नवंबर, 2016 की रिपोर्ट में मिली. इस रिपोर्ट का शीर्षक है,

Advertisement

रोहित शर्मा की लंदन में जांघ की सफल सर्जरी हुई

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट.

थोड़ा और अधिक सर्च करने पर हमें वायरल फोटो रोहित शर्मा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मिली. 11 नवंबर, 2016 को ट्वीट की गई फोटो का कैप्शन है,

सब कुछ अच्छा हुआ. आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.

हालांकि रोहित शर्मा पंत के इलाज के दौरान लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में थे और उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट ले रहे थे. इस बात की पुष्टि करते हुए हमें नवभारत टाइम्स पर 1 जनवरी, 2023 को पब्लिश हुई रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं. रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी मालदीव से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं.

पंत की सेहत पर क्या अपडेट है?

टाइम्स ऑफ इंडिया में 4 जनवरी, 2023 को छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पंत को बेहतर इलाज के लिए देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया गया है. मुंबई के लीलावती अस्पताल में लिगामेंट इंजरी का इलाज होगा. पंत का परिवार भी यही चाहता है क्योंकि फैन्स और जानने वालों से लगातार मिलने के कारण पंत को आराम नहीं मिल रहा है. 

नतीजा

कुल मिलाकर रोहित शर्मा के पंत को ब्लड डोनेट करने वाला दावा गलत है. दावे के साथ जो तस्वीर शेयर की जा रही है, वो 6 साल पुरानी है. साथ ही जिस समय ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था, उस समय पंत मालदीव में छुट्टियां बिता रहे थे.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. 

ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: पटना में BSSC छात्रों के पिटने के वीडियो वायरल, पुलिस ने क्यों चलाईं लाठी?

Advertisement