The Lallantop

अनुराग कश्यप की 'दोबारा' फिल्म पिटते ही तापसी पन्नू मंदिर पहुंच गईं?

तापसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement
post-main-image
वायरल दावे के साथ मौजूद तस्वीर.
दावा

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू को लेकर एक दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल दावे में एक तस्वीर है, जिसमें तापसी के माथे पर तिलक और हाथ में बैग है. बैग के ऊपर लिखा है सिद्धिविनायक PRASAD. दावा है कि 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दोबारा फिल्म के पिटते ही तापसी पन्नू सिद्धिविनायक मंदिर पहुंच गईं.

बीजेपी नेता अरुण यादव ने वायरल तस्वीर ट्वीट कर लिखा, (आर्काइव)

Advertisement

देख रहे हो ना विनोद...
फिल्म 'दोबारा' के पीटते ही ये धार्मिक हो गई हैं.
अजमेर जाने के बजाय सिद्धि विनायक घूम रही हैं..

अरुण यादव के ट्वीट का स्क्रीनशॉट

फेसबुक पर आप 'फिल्म पीटते ही' कीवर्ड्स डालकर सर्च करेंगे तो आपको वायरल तस्वीर से जुड़े सैकड़ों पोस्ट मिल जाएंगे.

फेसबुक पर वायरल दावा.
पड़ताल 

'दी लल्लनटॉप' ने वायरल दावे का सच जानने के लिए पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. तस्वीर लगभग तीन साल पुरानी है.

Advertisement

सबसे पहले हमने रिवर्स इमेज सर्च टूल की मदद से वायरल तस्वीर को इंटरनेट पर खोजा. सर्च से हमें वायरल तस्वीर एंटरटेनमेंट वेबसाइट bollywood hungama पर मिली. यहां पर तापसी की वायरल तस्वीर के साथ तीन और तस्वीरें मौजूद हैं, जिसमें तापसी के पिता दिलमोहन सिंह पन्नू और माता निर्मलजीत पन्नू को देखा जा सकता है. हालांकि तस्वीरों के साथ तारीख का जिक्र नहीं है. 

bollywood hungama पर मौजूद तस्वीरें.


यहां से क्लू लेकर हमने कीवर्ड्स की मदद से वायरल तस्वीर को इंटरनेट पर खोजा. सर्च से हमें नवभारत टाइम्स हिंदी में छपी 25 अक्टूबर 2019 की एक रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट के मुताबिक, 

'शुक्रवार को तापसी पन्नू की फिल्म सांड की आंख पर्दे पर रिलीज हुई है. रिलीज के बाद तापसी अपने पैरंट्स संग सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची. मंदिर पहुंचते ही तापसी को पपराजियों ने घेर लिया. सिर्फ पपराजी ही नहीं, मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी भी तापसी को वहां देखकर खुश हो गए.'

NBT ने इस रिपोर्ट में बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरें खींचने वाले मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी का इंस्टाग्राम पोस्ट भी लगाया है. इस पोस्ट में विरल ने तापसी पन्नू के पैरंट्स संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने का वीडियो है.

इन सबके अलावा Mid-Day, Times of India और यूट्यूब चैनल SpotboyE ने भी 26 अक्टूबर 2019 को तापसी का वीडियो अपने चैनल पर अपलोड किया था.

क्यों चर्चा में हैं तापसी?

19 अगस्त को तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. दोबारा स्पैनिश फिल्म मिराज़ की आधिकारिक रीमेक है, जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. रिलीज़ से पहले तापसी और अनुराग ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे दोनों चाहते हैं कि उनकी फिल्म को लोग बॉयकॉट करें. इस बयान के बाद से ही दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं. बात अगर दोबारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो फिल्म अभी तक कोई कमाल नहीं कर पाई है.  इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चार दिनों में सिर्फ 3 करोड़ 37 लाख का बिजनेस किया है.

नतीजा

सिद्धिविनायक मंदिर में मौजूद तापसी पन्नू की जिस तस्वीर को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है वो लगभग तीन साल पुरानी है. साल 2019 में अक्टूबर के महीने में तापसी की फिल्म 'सांड की आंख' आई थी और तब तापसी अपने माता-पिता के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. 

ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें. 

वीडियो: शाहरुख खान ने क्या सच में पठान फिल्म को बॉयकॉट करने की धमकी दी है?

Advertisement