The Lallantop

क्या राहुल गांधी को 'सत्याग्रह' का मतलब नहीं पता? अधूरा क्लिप भ्रामक दावे के साथ वायरल

दावा है कि राहुल गांधी को सत्याग्रह का मतलब नहीं पता.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी का सत्याग्रह को लेकर एक बयान वायरल है. (तस्वीर: ट्विटर@MajorPoonia)

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन बीते दिनों संपन्न हुआ. इसमें कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं ने शिरकत की. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक क्लिप वायरल है. वीडियो में राहुल बोल रहे हैं, “महात्मा गांधी कहते थे सत्याग्रह का मतलब सत्ता के रास्ते को कभी मत छोड़ना.”

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या हो रहा है दावा?

वायरल क्लिप शेयर करके दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी को सत्याग्रह का मतलब भी नहीं पता.

मेजर सुरेंद्र पुनिया ने वायरल क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “आज गाँधी जी जिन्दा होते तो राहुल गाँधी को कहते-  बेटा जो बोलना है बोल लेकिन अपने नाम के आगे से गाँधी हटा ले.

Advertisement

(पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है.)


बीजेपी नेता राजेश मूणत ने वायरल क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “सत्याग्रह का अर्थ , उच्चारण और भाव तो सीख लीजिये राहुल गांधी. गलती से आपके मन की बात जुबां पर आ ही गई.कांग्रेस का एक ही मंत्र है ‘सत्ता के रास्ते को कभी मत छोड़ो.

Advertisement

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी वायरल क्लिप को ट्विटर पर शेयर किया है, जिन्हें आप यहां और यहां देख सकते हैं.

पड़ताल

‘दी लल्लनटॉप’ की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. राहुल गांधी का अधूरा क्लिप भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है.

वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च किए. हमें ‘News24’ के यूट्यूब चैनल पर मौजूद एक मिला. इसमें वायरल वीडियो में दिख रहा बैकग्राउंड सेम है. राहुल गांधी सत्याग्रह को लेकर अपनी बात शुरू करते हैं,”महात्मा गांधी सत्याग्रह की बात करते थे. सत्याग्रह का मतलब सत्ता के रास्ते को कभी मत छोड़ो.” और तुरंत ही अपनी बात को सुधारते हुए बोलते हैं,”सत्याग्रह का मतलब सत्य का रास्ता कभी मत छोड़ो.”

इसके अलावा हमें कई मीडिया रिपोर्ट मिली, जिसमें बताया गया है कि यह वीडियो छत्तीसगढ़ में आयोजित हुए कांग्रेस के 85वें अधिवेशन का है. राहुल का यह भाषण अधिवेशन के तीसरे दिन का है, जिसकी क्लिप को शेयर किया जा रहा है.  

कुछ कीवर्ड सर्च करने पर हमें कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर राहुल गांधी के भाषण का पूरा मिला. करीब 35 मिनट से वायरल हिस्से को सुना जा सकता है, जहां ‘सत्याग्रह’ का मतलब बताते हुए राहुल गांधी की जुबान फिसल जाती है और वे उसे तुरंत सुधारते हुए अपनी बात रखते हैं, “सत्याग्रह का मतलब सत्य के रास्ते को कभी मत छोड़ो.” इसके आगे राहुल गांधी बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहते हैं, “आरएसएस और बीजेपी वालों के लिए एक नया शब्द है सत्ताग्रही. हम हैं सत्याग्रही और वे (बीजेपी) हैं सत्ताग्रही. ये सत्ता के लिए कुछ भी कर लेंगे, किसी के सामने झुक जाएंगे. ये इनकी सच्चाई है.”

undefined

इससे स्पष्ट है कि राहुल गांधी के अधूरे क्लिप को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

बता दें, महात्मा गांधी ने 11 सितंबर 1906 को ‘सत्याग्रह’ शब्द का पहली बार इस्तेमाल किया था. इसका मतलब होता है सत्य के लिए आग्रह करना या सत्य पर अटल रहना.

नतीजा

कुलमिलाकर, हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. राहुल गांधी के अधूरे क्लिप को शेयर करके भ्रम फैलाया गया है. सत्याग्रह का मतलब बताते हुए राहुल गांधी की जुबान फिसल गई थी, जिसे उन्होंने बाद में सुधार कर लिया था.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

 

Advertisement