हो रहा है. वायरल दावे में एक वीडियो है जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ बोलते हुए नज़र आ रहे हैं. 2 मिनट से ऊपर के इस वायरल वीडियो के आधार पर दावा है कि
योगी आदित्यनाथ ने पठान फिल्म को न देखने की अपील की है.फेसबुक यूज़र अनिल सिंह सनातनी
ने वायरल वीडियो ट्वीट कर लिखा, शाहरुख खान की पठान मूवी ना देखने के लिए बाबा जी का संदेश.

वायरल दावे का स्क्रीनशॉट.
वायरल वीडियो में योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं,
'इस देश के अंदर वामपंथी विचारधारा के कुछ कथित लेखकों और कलाकारों ने अब भारत विरोधी स्वर ही उठाना शुरू किया है, दुर्भाग्य से उस स्वर के साथ शाहरुख खान जैसे लोगों के भी सुर मिले हैं. और यह पहली बार नहीं हो रहा है इससे पहले भी इस प्रकार की हरकतें उनके द्वारा हुई हैं. शाहरुख खान को इस बात को याद रखना चाहिए कि अगर इस देश का बहुसंख्यक समाज उनकी फिल्मों का वहिष्कार कर देगा तो एक आम मुसलमान की तरह उनको भी सड़कों पर भटकना पड़ेगा.'वीडियो के आखिर में योगी आदित्यनाथ शाहरुख खान की तुलना आतंकी हाफिज़ सईद से कर देते हैं. पड़ताल वायरल दावे का सच जानने के लिए 'दी लल्लनटॉप' ने पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला. योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख खान की पठान फिल्म न देखने जैसी कोई अपील नहीं की है.
सबसे पहले हमने इंटरनेट पर 'Hafiz Saeed Shahrukh Khan Yogi Adityanath' की-वर्ड्स लिखकर सर्च किया. सर्च से हमें The Indian Express की 5 नवंबर 2015 को पब्लिश हुई एक रिपोर्ट
मिली. Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक,
अभिनेता शाहरुख खान द्वारा देश में "बढ़ती असहिष्णुता" वाले बयान के दो दिन बाद, भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उनकी तुलना पाकिस्तानी आतंकवादी और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद से की, और कहा कि पाकिस्तान जाने के लिए उनका "स्वागत" है.Indian Express के अलावा India Tv
और The Hindu
ने भी योगी आदित्यनाथ की शाहरुख पर की गई टिप्पणी के आधार पर रिपोर्ट पब्लिश की थी.
इसके बाद यूट्यूब पर हमने शाहरुख खान और योगी आदित्यनाथ से मिलते-जुलते की-वर्ड्स के साथ सर्च किया. सर्च से हमें न्यूज़ एजेंसी ANI के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो का असली वर्जन
मिला. ANI पर इस वीडियो को 4 नवंबर 2015 को अपलोड किया था. वीडियो का टाइटल अंग्रेजी में है, जिसका हिंदी अनुवाद है-
आदित्यनाथ ने शाहरुख की हाफिज़ सईद से की तुलना.ANI के वीडियो को यहां
पर क्लिक
कर देख सकते हैं.
क्या था मामला?
साल 2015 में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में शाहरुख ने देश में बढ़ती असहिष्णुतापर एक बयान दिया था. शाहरुख का कहना था कि देश में थोड़ी असहिष्णुता बढ़ी है, नौजवान जल्दी रिएक्ट करते हैं. इसके बाद देश में अलग-अलग संगठनों और राजनैतिक पार्टियों के नेताओं ने शाहरुख के बयान का विरोध किया था. योगी आदित्यनाथ उस समय गोरखपुर के सांसद थे और उन्होंने भी शाहरुख के बयान पर कड़ा एतराज जताया था. बाद में शाहरुख ने अपने बयान के लिए माफी
भी मांग ली थी. नतीजा हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पठान फिल्म न देखने जैसी कोई अपील नहीं की है. वायरल वीडियो नवंबर 2015 का है, जब बतौर गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख के बढ़ती असहिष्णुता वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी थी. इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख की तुलना आतंकी हाफिज़ सईद से कर दी थी.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक
करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक
और फेसबुक लिंक
पर क्लिक करें.






















