अभिनेता अनुपम खेर
ने अपने ट्विटर हैंडल से वायरल वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है-
"भारत की जीत पर भारत के क्रिकेट खिलाड़ियों को 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ़ से धन्यवाद और हार्दिक बधाई।और ऑस्ट्रेल्या में रह रहे भारतीयों को वन्दे मातरम गाने के लिए हम सब की तरफ़ से एक प्यार भरी जादू की झप्पी।जय हो! जय हिंद! भारत माता की जय!!"
)
उत्तर प्रदेश के BJP विधायक सुशील सिंह
ने अपने फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो इसी दावे के साथ पोस्ट किया है.
(आर्काइव लिंक
)
BJYM Jharkhand
समेत कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने वायरल वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया है. (आर्काइव लिंक
) पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल वीडियो की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो भारत के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे का नहीं, बल्कि 2018 में भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए एशिया कप के एक मैच का है.
वीडियो देखने के बाद 'वंदेमातरम क्रिकेट मैच' जैसे कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो
नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला. इस वीडियो को भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से काफ़ी पहले 17 अगस्त 2020 को अपलोड किया गया है. वीडियो के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक़,
"भारतीयों ने भारत-पाकिस्तान के बीच 2018 में एशिया कप के एक मैच के दौरान वंदेमातरम गाया"
(
)
इस क्लू के आधार पर सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो एक दूसरे यूट्यूब चैनल
पर मिला. इस वीडियो को 24 सितंबर 2018 को अपलोड किया गया है. डिस्क्रिप्शन के मुताबिक़, ये वीडियो भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में हुए मैच का है.
(
)
NDTV
की 24 सितंबर 2018 की रिपोर्ट में भी एशिया कप में जीत के बाद भारतीय फैंस के वंदेमातरम गाने का जिक्र हमें मिला.

NDTV की रिपोर्ट
(आर्काइव लिंक
)
हालिया भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कुछ प्रतिबंधों के साथ स्टेडियम में दर्शकों को बैठने की अनुमति दी गई थी. लेकिन हमें भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के दौरान स्टेडियम में फैंस द्वारा वंदेमातरम गाए जाने का कोई वीडियो नहीं मिला. नतीजा हमारी पड़ताल में सोशल मीडिया पर भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के दौरान भारतीय फैंस के स्टेडियम में वंदेमातरम गाने का वायरल वीडियो भ्रामक निकला. वायरल वीडियो भारत-पाकिस्तान के बीच 2018 में दुबई में खेले गए एशिया कप के एक मैच का है.














.webp?width=275)

.webp?width=275)



